Breaking
23 Nov 2026, Mon

X के नए सेंसरशिप फीचर पर भारत सख्त, सरकार बोली- पारदर्शिता ठीक लेकिन देश का कानून मानना होगा

नई दिल्ली
 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) के मालिक एलन मस्क और भारत सरकार के बीच एक बार फिर ठन गई है. भारत सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि एलन मस्क की कंपनी को भारत के कानूनों (Law of the Land) का पूरी तरह पालन करना होगा। 

क्या है पूरा मामला?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब एलन मस्क ने X पर एक नया ओपन-सोर्स एल्गोरिदम पेश करने की घोषणा की. मस्क का दावा है कि इस नए फीचर के जरिए सरकारों द्वारा की जाने वाली सेंसरशिप पूरी तरह पारदर्शी हो जाएगी. नए नियम के तहत, यदि दुनिया की कोई भी सरकार या सरकारी एजेंसी X से किसी पोस्ट को हटाने या किसी अकाउंट को ब्लॉक करने का अनुरोध करती है, तो X उस आदेश और उसके कानूनी आधार को यूजर्स के सामने सार्वजनिक कर देगा। 

ये भी पढ़ें :  सहमति से बने रिश्ते में शादी का वादा टूटना रेप नहीं: हाई कोर्ट का अहम फैसला

सरकार की आपत्ति और कानूनी अड़चन
मस्क के इस कदम पर भारत सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है. नई दिल्ली में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अधिकारी ने स्पष्ट किया, "X को भारत के नियमों और कानूनों के दायरे में ही काम करना होगा। 

ये भी पढ़ें :  पीएम मोदी ने खुद को राष्ट्र के लिए समर्पित किया: अश्विनी वैष्णव

दरअसल, भारत के सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कानून की धारा 69A के तहत सरकार को देश की संप्रभुता, अखंडता, राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को खतरे में डालने वाले कंटेंट को ब्लॉक करने का अधिकार है. सुरक्षा कारणों से इन सरकारी आदेशों और प्रक्रियाओं को पूरी तरह गोपनीय रखा जाता है. X का नया पारदर्शिता नियम सीधे तौर पर भारत के इन गोपनीयता कानूनों का उल्लंघन करता है। 

आगे क्या हो सकती है कार्रवाई?
विशेषज्ञों के अनुसार, यदि X भारतीय कानूनों की अनदेखी कर सरकारी आदेशों को सार्वजनिक करता है, तो सरकार उसके खिलाफ सख्त रुख अपना सकती है. ऐसी स्थिति में X को भारत में मिलने वाला 'सेफ हार्बर' (Safe Harbour) का दर्जा छीना जा सकता है. यह दर्जा हटने के बाद, X एक सुरक्षित माध्यम नहीं रहेगा और उसके प्लेटफॉर्म पर पोस्ट होने वाली किसी भी आपत्तिजनक या अवैध सामग्री के लिए सीधे कंपनी और उसके अधिकारियों पर आपराधिक मुकदमे चलाए जा सकेंगे। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *