Breaking
23 Nov 2026, Mon

जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद से विद्यार्थियों को मिला कानून, अधिकार एवं पुलिसिंग का ज्ञान

भोपाल 

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से युवाओं को कानून, नागरिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निरंतर संवादात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, निशातपुरा, भोपाल में डीआईजी (कम्युनिटी पुलिसिंग) डॉ. विनीत कपूर के मुख्य आतिथ्य में “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून, मौलिक अधिकार, मानव अधिकार तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईजी (कम्युनिटी पुलिसिंग) डॉ. विनीत कपूर ने कहा कि आम नागरिकों और युवाओं को पुलिस के साथ निर्भय होकर संवाद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं संवाद जितना मजबूत होगा, अपराध की रोकथाम और जनसुरक्षा का तंत्र उतना ही प्रभावी होगा। युवाओं को कानून की जानकारी होना उन्हें न केवल अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाता है, बल्कि जिम्मेदार नागरिक बनने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश :विधानसभा बजट सत्र का अंतिम दिन, विधायकों ने लगाए रिकॉर्ड 18 ध्यानाकर्षण

डॉ. विनीत कपूर ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कानून-व्यवस्था, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, मानव अधिकार सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने घरेलू हिंसा, बालिकाओं एवं बच्चों की सुरक्षा तथा पॉक्सो एक्ट से जुड़े प्रावधानों को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि किसी लड़की को परेशान करना, उसका पीछा करना अथवा गलत नजर से देखना भी कानून की दृष्टि में अपराध की श्रेणी में आता है। कार्यक्रम को प्रश्नोत्तरी के रूप में भी संचालित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से किया संवाद

कार्यक्रम में सहायक पुलिस महानिरीक्षक  अमृतलाल मीणा ने “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुलिस और युवाओं के बीच निरंतर संवाद से कानून के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कानून का सम्मान करने, अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को समझने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस से निर्भय होकर संपर्क करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें :  जीआईएस में प्रधानमंत्री मोदी लांच करेंगे प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कार्यक्रम में सहायक पुलिस महानिरीक्षक महिला सुरक्षा मति मंजू लता खत्री, एसीपी भोपाल मति रेनू मुरार,जिला शिक्षा अधिकारी जिला भोपाल  अभिनव आर्य ,शाला के प्राचार्य  आर. सी. जैन उप प्राचार्य मती सुनीता चोलकर, कोऑर्डिनेटर मती कांति जैन एवं स्कूल मैनेजर मती मनोज मिश्रा, मती निदा जावेद सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विद्यालय की शैक्षणिक एवं नवाचारी गतिविधियों का किया अवलोकन

कार्यक्रम से पूर्व सभी अतिथियों ने विद्यालय का भ्रमण कर वहां संचालित विभिन्न शैक्षणिक, तकनीकी एवं नवाचारी गतिविधियों का अवलोकन किया। अतिथियों ने विद्यालय के पुस्तकालय का भ्रमण किया तथा वहां उपलब्ध दस्तावेजों, पुस्तकों एवं सुव्यवस्थित रखरखाव की सराहना की।

ये भी पढ़ें :  राजधानी के सबसे लंबे फ्लाईओवर पर फर्राटा भरेंगे वाहन, सीएम मोहन 23 जनवरी को करेंगे लोकार्पण

अतिथियों ने विद्यालय के ICT कक्ष, रोबोटिक कक्ष, वोकेशनल एवं जीव विज्ञान प्रयोगशाला का भी अवलोकन किया। विद्यालय में स्थापित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम स्पेस गैलरी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विद्यालय में संचालित मनोविज्ञान कक्ष, मेडिकल/रेस्ट रूम तथा विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे कार्यों का भी अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की मासिक पत्रिका “गुल्लक” का भी विमोचन किया गया। साथ ही अतिथियों को विद्यालय की वार्षिक पत्रिका “आयाम” भेंट की गई।

उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया। समापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य  आर. सी. जैन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *