Breaking
25 Nov 2026, Wed

Stock Market Rally: 12 दिन बाद बाजार में लौटी तेजी, विदेशी संकेतों से Sensex-Nifty में जोरदार उछाल

मुंबई 
शेयर बाजार में बीते 12 कारोबारी दिनों से जारी गिरावट पर गुरुवार को ब्रेक लग गया. विदेशों से मिले ग्रीन सिग्नल का असर सीधे सेंसेक्स-निफ्टी पर देखने को मिला. एक ओर जहां मार्केट ओपन होने के साथ ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की 77,494 के स्तर पर पहुंचकर ट्रेड करता दिखा, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी खुलने के साथ ही 24,200 के पार निकल गया. शुरुआती कारोबार में बीएसई लार्जकैप में शामिल 30 बड़े शेयरों में से 29 में तेजी दर्ज की गई। 

सेंसेक्स-निफ्टी की तूफानी शुरुआत 
Share Market में कारोबार की शुरुआत प
र नजर डालें, तो बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले कारोबारी बंद 76,909 के लेवल से तेजी लेकर 77,468 पर ओपन हुआ और अगले ही पल रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए 593 अंक की तेजी के साथ 77,500 के आंकड़े के पार निकल गया. एनएसई के 50 शेयरों वाले निफ्टी इंडेक्स ने भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाए रखा और अपने पिछले बंद 24,078 की तुलना में तेज उछाल के सात 24,225 पर खुला। 

ये भी पढ़ें :  पुष्प उत्पादन को दिया जायेगा व्यवसायिक स्वरूप : उद्यानिकी मंत्री कुशवाह

IT शेयरों ने खुलते ही मचाया गदर
शुरुआती कारोबार के दौरान आईटी शेयरों (IT Stocks) में तेज बढ़त देखी गई. इंफोसिस के शेयरों में 2% से अधिक का उछाल आया, तो वहीं टीसीएस का शेयर भी 1% से ज्यादा चढ़कर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा एचसीएलटेक और टेक महिंद्रा के स्टॉक भी ग्रीन जोन में नजर आए। 

फाइनेंशियल स्टॉक्स में एचडीएफसी बैंक 0.77%, बजाज फाइनेंस 1.3%, कोटक महिंद्रा बैंक 1.32% और श्रीराम फाइनेंस 2% से अधिक की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे. सेंसेक्स शेयरों में Eternal Share सबसे अधिक लाभ कमाने वाला शेयर रहा, जिसमें 2.36% की उछाल आई, जबकि विप्रो शेयर ने 1.5% की छलांग लगाई। 

ये भी पढ़ें :  बिहार-बेगूसराय में शिक्षक पर मामला दर्ज, भगवान राम और हनुमान को मुस्लिम बताकर नमाज पढ़वाना पड़ा भारी

12 दिन की गिरावट पर ब्रेक
शेयर बाजार में लौटी इस जोरदार तेजी को लेकर जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटिजिस्ट वीके विजयकुमार का कहना है कि बीते 12 कारोबारी सत्रों में लगातार गिरावट के बाद बाजार में शॉर्ट टर्म उलटफेर के संकेत मिले हैं. उन्होंने कहा कि Stock Market ओवरसोल्ड सेक्टर में है और शॉर्ट-कवरिंग के चलते मामूली तेजी आने की संभावना आगे भी दिख रही है. उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट वैश्विक स्तर पर इक्विटी बाजारों के लिए सकारात्मक माहौल बना सकती है। 

विदेशों से मिले गुड सिग्नल
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी के संकेत पहले ही विदेशी शेयर बाजारों से मिल रहे थे. Sensex-Nifty के लिए प्रमुख संकेतक माना जाने वाला गिफ्टी निफ्टी (Gift Nifty) अपनी ओपनिंग के साथ ही 150 अंक से ज्यादा उछलकर कारोबार कर रहा था, तो वहीं तमाम एशियाई शेयर बाजारों में हरियाली देखने को मिली। 

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना- IV एवं पीएम जनमन योजना का भैरूंदा में होगा राज्य स्तरीय शुभारंभ

जापान का निक्केई (Japan Nikkei) 700 अंक की तेजी लेकर 66,000 के पार कारोबार कर रहा था, तो वहीं हांगकांग का हैंगसेंड इंडेक्स (Hang Seng) भी करीब 300 अंक की उछाल के साथ 25,777 के लेवल पर ट्रेड करता नजर आया. यही नहीं साउथ कोरिया का प्रमुख इंडेक्स कोस्पी (KOSPI) ताबड़तोड़ 420 या करीब 7 फीसदी की छलांग लगाकर 6,888 के लेवल पर जा पहुंचा. बीते कारोबारी दिन अमेरिकी शेयर बाजार (US Stock Market) भी तेजी के साथ ग्रीन जोन में बंद हुआ था और इसका भी भारतीय शेयर बाजार के सेंटीमेंट पर असर देखने को मिला है। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *