Breaking
23 Nov 2026, Mon

सोना निकालने गए थे, मौत के मलबे में दब गए! इस अफ्रीकी देश में खदान ढहने से 100 से ज्यादा की मौत

केपटाउन

सेंट्रल अफ्रीकी रिपब्लिक के पश्चिमी हिस्से में मंगलवार सुबह एक सोने की खदान अचानक ढह गई. इस हादसे में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. हादसा अब्बा इलाके में एक छोटी सोने की खदान में हुआ. स्थानीय अधिकारी और राहत के काम में जुटे रेड क्रॉस ने ये जानकारी दी. शुरुआत में 30 लोगों की मौत की खबर आई थी, लेकिन बाद में यह आंकड़ा बढ़कर 100 के पार पहुंच गया. बचावकर्मियों ने कई घंटों तक हाथ से मिट्टी और मलबा हटाकर शव बाहर निकाले। 

हादसे के बाद कई लोगों के अभी भी खदान के अंदर फंसे होने की आशंका है. स्थानीय लोग और बचावकर्मी मिलकर मलबा हटाने में लगे हैं. खदान के अंदर पहुंचना काफी मुश्किल है. ऐसे में फंसे लोगों को जल्द बाहर निकालना बचाव टीम के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है. समय बीतने के साथ उनके जिंदा मिलने की उम्मीद भी कम होती जा रही है। 

ये भी पढ़ें :  म्यांमार भूकंप के मार झेल कर लाखों लोगों सड़कों पर गुजारी रात, दोबारा झटकों का डर

हाथ से मलबा हटाकर लोगों को खोज रहे बचावकर्मी
खदान ढहने के बाद मौके पर बचाव के लिए जरूरी मशीनों की कमी है. इसलिए बचावकर्मी और स्थानीय लोग हाथों से मिट्टी और मलबा हटा रहे हैं. उनका मुख्य काम खदान के अंदर फंसे लोगों को ढूंढना और शवों को बाहर निकालना है। 

शुरुआत में करीब 30 शव बाहर निकाले गए थे. इसके बाद बचाव का काम आगे बढ़ने पर मृतकों की संख्या 100 से ज्यादा हो गई. अधिकारियों को डर है कि मलबे के नीचे और भी लोग दबे हो सकते हैं। 

ये भी पढ़ें :  ट्रंप का बड़ा दांव! US डीजल एक्सपोर्ट पर लग सकता है बैन, दुनिया में बढ़ेगा ईंधन संकट का खतरा

छोटी खदान में हो रहा था सोने का काम
यह एक छोटी सोने की खदान थी, जहां स्थानीय लोग खुदाई करके सोना निकालते हैं. सेंट्रल अफ्रीकी रिपब्लिक में ऐसे छोटे स्तर के खनन का काम काफी लोगों की कमाई का जरिया है. इन खदानों में बड़ी कंपनियों वाली सुरक्षा व्यवस्था अक्सर नहीं होती. कई जगहों पर मजदूर साधारण औजारों से ही खुदाई करते हैं. सुरंगों को मजबूत रखने के लिए सही इंतजाम न होने पर मिट्टी और पत्थर अचानक गिर सकते हैं। 

पहले 30 मौतें, अब आंकड़ा 100 के पार
हादसे के तुरंत बाद कम से कम 30 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी. लेकिन मलबा हटाने के साथ शवों की संख्या बढ़ती गई और बुधवार तक यह आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया. कई लोगों के अभी भी लापता होने की बात कही जा रही है. इसलिए मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। 

ये भी पढ़ें :  भारत-अफगानिस्तान की बढ़ती नजदीकियों से बौखलाया पाकिस्तान, सेना ने दिया विवादित बयान

बचावकर्मी लगातार मलबा हटाकर लोगों की तलाश कर रहे हैं. फिलहाल प्रशासन और राहत टीमें मौके पर काम कर रही हैं. हादसे के कारणों की भी जानकारी जुटाई जा रही है. इस घटना ने एक बार फिर छोटी सोने की खदानों में काम करने वाले लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *