Breaking
23 Nov 2026, Mon

पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया

 लंदन
 रूस और यूक्रेन के बीच बीते चार साल से ज्यादा समय से संघर्ष जारी है। क्या शांति स्थापना और क्या युद्धविराम, हर मोर्चे पर सैकड़ों प्रयास के बाद भी अभी तक कूटनीतिक स्तर पर दोनों देश असहमत है। हाल यह है कि हमले अभी भी जारी हैं और आम लोग जूझ रहे हैं।

खैर, अब इस संघर्ष को लेकर ब्रिटेन से एक चेतावनी आई है, जिसने इस पूरे संघर्ष को अलग मोड़ दे दिया है। चेतावनी यह है कि पश्चिमी देशों के खिलाफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बढ़ता आक्रामक रुख किसी बड़ी गलतफहमी या चूक में बदल सकता है, जिसके नतीजे बेहद विनाशकारी हो सकते हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि यह गंभीर चेतावनी ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मैथ्यू जोन्स ने दी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा?

ये भी पढ़ें :  जूनियर डॉक्टर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

बड़े संघर्ष में बदलने का डर
बता दें कि कैम्ब्रिज इंटेलिजेंस सेमिनार में दिए अपने बयान में जनरल मैथ्यू जोन्स ने कहा कि भले ही मॉस्को नाटो (NATO) के साथ सीधा युद्ध नहीं चाहता, लेकिन रूस की लापरवाह हरकतें किसी छोटी घटना को बड़े संघर्ष में बदल सकती हैं।

'सबसे बड़ा डर बड़ी चूक का है'
लेफ्टिनेंट जनरल जोन्स ने कहा कि उनका सबसे बड़ा डर किसी गंभीर चूक का है। उनके मुताबिक, पुतिन खुद दबाव में हैं और इसी वजह से वे ज्यादा आक्रामक और सख्त रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने आगाह किया कि हाल के दिनों में रूस की ऐसी कई लापरवाह घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें जरा-सा भी फर्क होता तो हालात बेहद गंभीर हो सकते थे।

ये भी पढ़ें :  ट्रंप के बाद अब पुतिन का चीन दौरा तय, वैश्विक राजनीति में हलचल तेज

नाटो और यूरोप के आसपास बढ़ती हलचल
अपने बयान के समर्थन में जोन्स ने कई घटनाओं का जिक्र किया।

पोलैंड और जर्मनी– पोलैंड में रूसी मिसाइलों और एक संदिग्ध ड्रोन के गिरने की खबरें आईं, जबकि जर्मनी के लाइपजिग हवाई अड्डे पर हुए ड्रोन हमले को उन्होंने हाल की सबसे गंभीर घटना बताया।

डेनमार्क और काला सागर– डेनमार्क में एक अमेरिकी-यूक्रेनी नागरिक की हत्या की कथित साजिश नाकाम किए जाने का मामला सामने आया, जिसका संबंध रूसी खुफिया एजेंसी से जोड़ा गया। इसके अलावा नाटो सदस्य रोमानिया के पास काला सागर में व्यापारिक जहाजों के डूबने और ब्रिटेन के निगरानी विमान के करीब तक पहुंचने जैसी घटनाओं का भी जिक्र हुआ।

पुराने मामलों का जिक्र– उन्होंने पूर्वी लंदन में एक यूक्रेनी कारोबार से जुड़ी आगजनी और 2018 के सैलिसबरी नोविचोक जहर मामले की भी याद दिलाई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें :  Petrol, CNG और FASTag लेने के ल‍िए जरूरी होगा Insurance

2030 तक तैयारी का संदेश, युद्ध की भविष्यवाणी नहीं
ब्रिटेन के रक्षा सचिव वेस स्ट्रीटिंग ने कहा है कि ब्रिटेन को 2030 तक युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। इस समयसीमा पर स्पष्टीकरण देते हुए जोन्स ने कहा कि यह किसी तय हमले की भविष्यवाणी नहीं है, बल्कि मौजूदा खतरों को देखते हुए एहतियात और तैयारी करना समझदारी भरा कदम है।

जोन्स ने साफ किया कि ब्रिटेन रूस से टकराव नहीं चाहता, लेकिन अपनी और अपने सहयोगियों की सुरक्षा पर खतरा आने पर कड़ा जवाब देगा। वहीं, ब्रिटेन के विदेश मंत्री एड मिलिबैंड ने डेनमार्क की घटना पर एकजुटता जताई और प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने पोलैंड की घटना को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *