Breaking
23 Nov 2026, Mon

जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा

वाशिंगटन
अमेरिका ही नहीं दुनिया के कई देशों की राजनीति को हिलाने वाले यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के बारे में एक से बढ़ कर एक खुलासे हो रहे हैं।

ताजा खुलासे में इस यौन अपराध के दोषी के बारे में एक और जानकारी सामने आई है कि इसने अपनी छवि सुधारने की कोशिश में रूस की कई महिलाओं को अपने जाल में फंसाया था।

कई महिलाओं को जाल में फंसाया
एक जांच से पता चला है कि यौन अपराध के दोषी जेफ्री एपस्टीन ने 2008 में दोषी ठहराए जाने के बाद, दुनिया के एलीट लोगों (elite) के बीच अपनी साख फिर से बनाने की कोशिश में, रूस और पूर्व सोवियत देशों से महिलाओं को अपने जाल में फंसाना जारी रखा। इस दौरान उसने देश के अमीर व्यापारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी अपने संबंध बनाए।

ये भी पढ़ें :  मुख्य सचिव विकासशील की उच्चस्तरीय बैठक, योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति पर हुई बड़ी समीक्षा

17 महिलाओं को बनाया निशाना
रूस और पूर्व सोवियत देशों की कम से कम 17 महिलाओं को इस सेक्स-ट्रैफिकिंग नेटवर्क में शामिल किया गया था। एपस्टीन के रूसी संपर्कों की जानकारी रखने वाले दो दर्जन से अधिक लोगों के साक्षात्कार और सैकड़ों पन्नों के दस्तावेजों की समीक्षा के आधार पर, समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ये जानकारी सामने रखी।

प्रभावशाली लोगों के बीच बनाई पहुंच  
समाचार एजेंसी ने पाया कि रूस न केवल उसके सेक्स-ट्रैफिकिंग नेटवर्क के लिए महिलाओं का स्रोत था, बल्कि प्रभावशाली लोगों के बीच वापस लौटने का एक संभावित जरिया भी था। जांच में सामने आई इन 17 महिलाओं में से तीन ने बाद में उसके द्वारा किए गए दुर्व्यवहार और शोषण के खिलाफ न्याय की मांग की।

ये भी पढ़ें :  PM मोदी को मिला 32वां ग्लोबल सम्मान, नॉर्वे ने दिया ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल ऑर्डर ऑफ मेरिट’

मॉडलिंग उद्योग से शुरू हुई दिलचस्पी
रूस में एपस्टीन की दिलचस्पी वहां के मॉडलिंग उद्योग से शुरू हुई। 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद के वर्षों में, मॉडलिंग स्काउट्स नए टैलेंट की तलाश में पूरे इलाके में घूमे। रॉयटर्स द्वारा साक्षात्कार किए गए लोगों के अनुसार, एपस्टीन के साथ काम करने वाले फ्रांसीसी स्काउट जीन-ल्यूक ब्रुनेल ने पूर्वी यूरोप से महिलाओं को चुना और उन्हें पेरिस तथा संयुक्त राज्य अमेरिका ले आए।

ये भी पढ़ें :  Video : कनाडा में हिंदू मंदिरों में हमलों के बीच पूर्व IAS ने क्यों वीडियो पोस्ट कर लिखा...बहुप्रतीक्षित पुनरुत्थान? हिंदू उतरे सड़कों पर, पूरा मामला समझें

पूर्व मॉडल थिसिया हुइसमैन ने बताया कि सितंबर 1991 में पेरिस में ब्रुनेल द्वारा आयोजित एक पार्टी में उनकी मुलाकात एपस्टीन से हुई थी।

बता दें कि 2019 में मैनहट्टन की एक जेल में एपस्टीन की मौत हो गई। उस समय उस पर नाबालिगों से जुड़े सेक्स-ट्रैफ़िकिंग के संघीय आरोप थे। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस में प्रभाव बढ़ाने की कोशिशों से कोई बड़ा बिज़नेस डील नहीं हुई और न ही पुतिन तक कोई स्पष्ट पहुंच बन पाई।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *