Breaking
23 Nov 2026, Mon

अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई

नई दिल्ली
 ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन की ओर से पाकिस्तान को मिले समर्थन ने भारत की सैन्य रणनीति और ऑपरेशनल प्लानिंग को जटिल बना दिया था। इससे भारतीय सैन्य संसाधन भी व्यस्त रहे। चीन का यह कदम हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत को अपने समकक्ष प्रतिस्पर्धी के रूप में उभरने से रोकने की रणनीति का हिस्सा था। यह दावा अमेरिकी कांग्रेस की ओर से गठित एक आयोग की ताजा वार्षिक रिपोर्ट में किया गया है।

अमेरिका-चीन आर्थिक एवं सुरक्षा समीक्षा आयोग (USCC) की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन भारत की बढ़ती ताकत को समझता है और उसे सीमित करने के लिए कई मोर्चों पर काम कर रहा है। आयोग के अनुसार, भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जो अमेरिकी गठबंधन व्यवस्था से बाहर रहते हुए भी चीन के साथ दीर्घकालिक प्रतिस्पर्धा को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं।

रिपोर्ट ने कहा कि पाकिस्तान के साथ चीन की बदलती सैन्य साझेदारी के कारण भारत के लिए दो मोर्चों पर एक साथ संभावित सैन्य चुनौती की चिंता लगातार गंभीर होती जा रही है। मई 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ संघर्ष इसका उदाहरण है। इस दौरान चीन ने सीधे युद्ध में शामिल हुए बिना पाकिस्तान की मदद की। इससे भारत की यह चिंता बढ़ी है कि भविष्य में पाकिस्तान के साथ किसी संघर्ष के हालात किस तरह विकसित हो सकते हैं

ये भी पढ़ें :  स्टेच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया में मनाया जाएगा मध्यप्रदेश दिवस, मुख्यमंत्री डॉ. यादव होंगे शामिल

भारत की चीन पर निर्भरता भी बनी चिंता का कारण
रिपोर्ट में भारत की चीन पर विनिर्माण क्षेत्र में निर्भरता को भी बड़ी चिंता बताया गया है। आयोग के मुताबिक, चीन की निर्भरता का इस्तेमाल भारत पर दबाव बनाने के लिए कर रहा है। चीन ने भारत को औद्योगिक कच्चे माल, उपकरण, तकनीक और विशेषज्ञता की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाए हैं। इसके अलावा कुछ भारतीय कंपनियों से यह प्रमाणित करने को भी कहा गया कि चीन से मिले सामान को दोबारा अमेरिका को निर्यात नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  शेयर बाजार में जोरदार वापसी! 5 दिन की गिरावट टूटी, सेंसेक्स 776 अंक उछला; रुपया भी डॉलर के मुकाबले 63 पैसे मजबूत

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की ओर से कम कीमतों पर उत्पाद उपलब्ध कराने की रणनीति ने भारत में दवा उत्पादन से जुड़ी नई इकाइयों को भी प्रभावित किया है। इससे स्पष्ट होता है कि चीन उन भारतीय आपूर्तिकर्ताओं को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है, जो स्थापित चीनी उत्पादकों को चुनौती दे सकते हैं। आयोग के अनुसार, भारत की ये निर्भरताएं चीन से दूर आपूर्ति शृंखला विकसित करने और उत्पादन को भारत में स्थानांतरित करने के अमेरिका के प्रयासों को भी जटिल बनाती हैं।

हिंद महासागर में भी बढ़ा रहा चीन की मौजूदगी
रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती नौसैनिक और निगरानी गतिविधियां भारत के पारंपरिक रणनीतिक लाभ को कमजोर कर रही हैं। इससे भारतीय सेना पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। आयोग ने कहा कि चीन अब दक्षिण चीन सागर में अपनाई गई अपनी रणनीति को हिंद महासागर में भी लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके तहत समुद्र के नीचे मौजूद भौगोलिक संरचनाओं के नाम बदले जा रहे हैं। इससे भविष्य में उन क्षेत्रों पर अधिकार क्षेत्र से जुड़े दावे करने का आधार तैयार हो सकता है।

ये भी पढ़ें :  साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज लगेगा, क्या भारत में इसका सूतक काल मान्य होगा?

क्या है अमेरिकी आयोग USCC?
अमेरिका-चीन आर्थिक एवं सुरक्षा समीक्षा आयोग (USCC) अमेरिकी कांग्रेस की ओर से वर्ष 2000 में गठित एक स्वतंत्र सरकारी एजेंसी है। इसका काम अमेरिका और चीन के बीच व्यापार, आर्थिक संबंधों तथा रक्षा सहयोग के राष्ट्रीय सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभावों की निगरानी और समीक्षा करना है। आयोग हर साल अमेरिकी कांग्रेस को अपनी रिपोर्ट सौंपता है। इस रिपोर्ट में चीन की सैन्य, आर्थिक और सामरिक गतिविधियों का आकलन किया जाता है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *