Breaking
25 Nov 2026, Wed

iPhone की दीवानगी में उजड़ा परिवार, जानिए क्यों युवाओं में बढ़ रहा है इसका क्रेज

iPhone का क्रेज किसी से छिपा नहीं है. क्या आप जानते हैं कि इसकी दीवानगी की वजह से एक परिवार उजड़ गया. दरअसल, शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कुछ ही घंटों के अंदर एक पूरा परिवार ही खत्म हो गया. यह घटना महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के तिसगांव इलाके की है.

अब सवाल आता है कि iPhone में ऐसा क्या है, जिसकी दीवानगी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है. 80 हजार रुपये की शुरुआती में लॉन्च होने वाले iPhone में ऐसी क्या खास बात है, जिसकी दीवानगी युवाओं में बढ़ती जा रही है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

सबसे पहले छत्रपति संभाजीनगर के इलाके की घटना के बारे में जान लेते हैं. वालुज पुलिस के इंस्पेक्टर रामेश्वर गाड़े के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुई.

ये भी पढ़ें :  धर्मांतरण गैंग का खुलासा: युवतियों को फंसाकर कराते थे निकाह, पूछताछ में सामने आई चौंकाने वाली साजिश

बेटा कुणाल iPhone के चलते माता-पिता से कहासुनी हो गई. इसके बाद वह खवड्या पहाड़ की तरफ चला गया. सभी लोग कुणाल को समझाते रहे, लेकिन करीब तीन घंटे तक उसे समझाने और सुरक्षित नीचे लाने की कोशिश चलती रही.

पुलिस के मुताबिक, कुणाल ने पहाड़ी से नीचे छलांग लगा दी. बेटे को बचाने की कोशिश में पिता का भी संतुलन बिगड़ गया और दोनों ने पहाड़ी से नीचे छलांग लगा दी. बेटा और पति को आंखे के सामने गिरते देख पति संगीता सदमे में आई. पुलिस के मुताबिक फिर संगीता ने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी.

iPhone को लेकर दीवानी क्यों?
iPhone को लेकर लोगों की दीवानगी का सबसे बड़ा कारण स्टेटस सिंबल है. iPhone को अधिकतर लोग स्टेटस सिंबल मानते हैं. शुरुआती में माना जाता था कि इसको सिर्फ बिजनेस क्लास और उनकी फैमिली खरीदती थी. अब iPhone सभी लोगों के बीच में पॉपुलर है. यह लोगों को एक प्रीमियम फील देता है.

ये भी पढ़ें :  श्रद्धा कपूर की नई बायोपिक ‘ईथा’ का टीजर रिलीज, सोशल मीडिया पर मचा धमाल

iPhone के सिर्फ फीचर्स नहीं
आईफोन को ऐपल तैयार करती है, जिसका मकसद सिर्फ फीचर्स नहीं बल्कि डिजाइन, यूजर्स एक्सपीरियंस और प्रीमियम इमेज पर जोर देना है. इस वजह से भी बहुत से लोग इनको खरीदते हैं.

बहुत से युवा न्यू iPhone के लॉन्च होते ही, उसको खरीद लेते हैं. बहुत से लोगों को लेटेस्ट आईफोन खरीदने का क्रेज होता है, जिसके बाद वे अपना पुराना मॉडल सेल कर देते हैं, ऐसे में आईफोन का सेकेंड हैंड मार्केट भी फल फूल रहा है.

iPhone रिसेल वैल्यू अच्छी मिलती है
Apple iPhone की रिसेल वैल्यू एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तुलना में ज्यादा होती है. आजकल ऐसे ढेरों प्लेटफॉर्म है, जहां पर पुराने हैंडसेट को सेल किया जा सकता है, वे भी iPhone की अच्छी वैल्यू ऑफर करते हैं.

ये भी पढ़ें :  मनीषा रानी ने रोहित शेट्टी के लिए सुनाया ऐसा हिप हॉप रैप, सुनकर लोटपोट ही नहीं, सीट से पलट गए कई

ऐपल का ईकोसिस्टम
दुनियाभर में ऐपल के प्रोडक्ट पॉपुलर हैं, जिसकी एक अन्य वजह ऐपल का ईकोसिस्टम है. यह एक अहम भूमिका निभाता है. किसी के पास MackBook, Apple Watch, AirPods जैसे डिवाइस होते हैं. ऐसे में ये डिवाइस आपस में कनेक्ट होकर बेहतर एक्सपीरियंस देते हैं.

कंटेंट क्रिएटर्स की पहली पसंद
iPhone की मदद से बेहतर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का रिजल्ट मिलता है. ऐसे में आज के समय में कंटेंट क्रिएटर्स की पहली पसंद बन चुका है. जिन लोगों को Instagram, YouTube और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो और वीडिया आदि डालने का का शौक है, उनके बीच में भी iPhone का क्रेज है.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *