Bajaj की बड़ी तैयारी! पहली बार लॉन्च करेगी ऐसी बाइक, लीक हुईं डिटेल्स

नई दिल्ली

बजाज ऑटो भारतीय बाजार में एक नए तरीके की बाइक लॉन्च करने वाली है. अब तक कंपनी कम्यूटर और परफॉर्मेंस फोकस्ड बाइक लॉन्च कर चुकी है. ये कंपनी की पहली एडवेंचर बाइक होगी. भारत में इस मोटरसाइकिल को कई बार टेस्ट करते हुए देखा गया है. कयास हैं कि कंपनी इस बाइक को 2026 में ही लॉन्च करेगी। 

बजाज अपनी एडवेंचर बाइक को भारत से पहले ब्राजील में लॉन्च कर सकता है. भारत में ये बाइक फेस्टिव सीजन में लॉन्च हो सकती है. हालांकि, बजाज ने आधिकारिक रूप से इस बाइक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. ब्राजील में इस बाइक का डेवलपमेंट शुरू हो गया है। 

ये भी पढ़ें :  CJI गवई पर जूता फेंकने का मामला और बढ़ा, राकेश किशोर पर अवमानना का केस चलेगा

क्या होगा बाइक में खास?
बजाज ब्राजील के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर वाल्डिर फरेरा (Waldyr Ferreira) ने इसका संकेत दिया है कि क्रिसमस गिफ्ट के रूप में ये बाइक लॉन्च हो सकती है. इस बाइक का नाम बजाज ट्रैकर (Trekker) हो सकता है. कंपनी ने इस नाम को ट्रेड मार्क कर लिया है। 

हालांकि, आधिकारिक रूप से बजाज ने इसका नाम कन्फर्म नहीं किया है. इसका डिजाइन आजकल आने वाली किसी भी दूसरी एडवेंचर बाइक जैसा ही होगा. इसमें लंबा फ्रंट एंड, बीक-स्टाइल मडगार्ड, फ्रोक गेटर्स, लंबी सिंगल-पीस सीट और ऊपर की तरफ उठाया गया एग्जॉस्ट मिलेगा। 

ये भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट का सख्त संदेश: महाराष्ट्र पुलिस को याद दिलाया, वर्दी में धर्म-जात से ऊपर उठना जरूरी

टेस्टिंग के दौरान बाइक में स्पोक व्हील्स को भी स्पॉट किया गया है. कयास हैं कि ये बाइक 19 इंच के फ्रंट और 17 इंच के रियर व्हील्स के साथ आ सकती है. ये सेटअप बाइक को सड़क पर बेहतर स्टेबिलिटी देने के साथ हल्के ऑफ-रोड पर भी मदद करेगा.
दमदार इंजन के साथ आएगी। 

वैसे बजाज इस बाइक में पल्सर एन250 का इंजन इस्तेमाल कर सकती है, जो एक दमदार विकल्प है. कंपनी इसमें 249 सीसी का एयर/ऑयल कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दे सकती है. पल्सर में ये इंजन 24.5 पीएस की पावर और 21.5 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ये 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। 

ये भी पढ़ें :  पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से एक बड़ी खबर सामने आई, DYFI का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने दागे आंसू गैस गोले

बजाज इस इंजन में एडवेंचर बाइक के मुताबिक कुछ बदलाव सकता है, जिससे इसका पावर आउटपुट अलग हो. इस बाइक का सीधा मुकाबला हीरो एक्सपल्स 210, येज्दी एडवेंचर और सुजुकी वी-स्टॉर्म एसएक्स से होगा. ये इंजन बजाज को बाइक की कीमत कम रखने में मदद करेगा। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment