Breaking
18 Nov 2026, Wed

किचन में उतरे गौरव खन्ना! अभिषेक बजाज ने किया सरप्राइज़, मालती ने दी वाहवाही

मुंबई

'अनुपमा' के अनुज कपाड़िया उर्फ गौरव खन्ना इस वक्त सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' जीता था लेकिन इस शो के किचन में कभी कदम नहीं रखा। लेकिन अब अभिषेक बजाज की चाल ने उनके हाथ में बेलन पकड़वा दिए हैं, जिससे एक्टर खफा भी हो गए हैं और बाकी लोग बेहद खुश। मालती चाहर भी जीके को खाना पकाते देख खुशी से झूम उठी हैं।

ये भी पढ़ें :  नई Bajaj Pulsar 125 की पहली झलक आई सामने, शानदार डिजाइन के साथ जल्द होगी लॉन्च

'बिग बॉस 19' के नए कैप्टन मृदुल तिवारी बने हैं। और जैसे ही कोई नया कप्तान बनता है, डाइनिंग टेबल पर सबको बैठाकर उनको ड्यूटी असाइन की जाती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। दो महीनों से जहां गौरव खन्ना किचन ड्यूटी से बच रहे थे। वही अभिषेक बजाज के कहने पर उन्हें रोटी बनानी ही पड़ गई, जिससे एक्टर चिढ़ भी गए।

अभिषेक बजाज ने गौरव को पहुंचाया किचन
लेटेस्ट प्रोमो में अभिषेक बजाज कहते हैं, 'गौरव भाई अगर खाना न बनाएं तो मजा नहीं आएगा यार…।' ये सुनते ही एक्टर बिदक जाते हैं और फिर अभिषेक से कहते हैं, 'आगे से मेरे से पूछ लिया कर ये सब समझे।' इसके बाद वह प्रणित को रोटी बेलकर दिखाते हैं। तो मालती कहती हैं, 'अरे वाह जीके किचन में।' इधर अभिषेक गार्डन में अशनूर से कहते हैं, 'यही मौका था उन्हें…।' प्रणित ने बजाज से कहा, 'अरे वो ट्रिगर हो गए न अब।'

ये भी पढ़ें :  कैप्टेंसी टास्क में फूटा गौरव खन्ना का गुस्सा, बोले- आज के बाद कोई नहीं कहेगा कि मैं बैकफुट पर खेलता हूं

गौरव को खाना बनाता देख अभिषेक बोले- मजा आ गया
अभिषेक ने प्रणित से कहा, 'किचन में डालना था मुझे। 10 हफ्ते से वो अवॉइड कर रहे हैं किचन।' इधर, जब गौरव रोटी बना रहे होते हैं तो मृदुल कैमरे पर देखकर कहते हैं, 'दोस्तों, बखूबी अपना काम कर रहे हैं किचन में। क्या आप पहचान रहे हैं, इस खूबसूरत से चेहरे को?' अभिषेक बजाज कहते हैं, 'मजा आ गया।'

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *