पर्वों के दौरान नागरिक सुविधा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निगम प्रशासन मुस्तैद

कटनी

 ईद मिलादुनबी एवं आगामी पर्वों को दृष्टिगत रखते हुए शहर में नागरिकों को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। पर्वों के दौरान बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर बढ़ने वाली भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए निगम के अतिक्रमण एवं हांका दल को सक्रिय कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें :  MP हाई कोर्ट ने रक्षा मंत्रालय को फटकार लगाई, बहनों से 132 साल पुरानी संपत्ति जबरन कब्जाने का मामला

निगम प्रशासन द्वारा प्रमुख जुलूस मार्ग,  धार्मिक स्थलों सहित नगर के बाजार क्षेत्रों मिशन चौक से सुभाष चौक, जिला चिकित्सालय मार्ग, स्टेशन रोड, झंडा बाजार एवं आवागमन वाले मार्गों पर विशेष निगरानी रखते हुए मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगने वाली अस्थायी दुकानों को व्यवस्थित करने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं, हांका दल द्वारा सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विचरण करने वाले आवारा मवेशियों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  प्रेक्षक प्रेक्षा ऐप से देंगे नगरीय निकाय और पंचायत निर्वाचन संबंधी जानकारी

पर्वों के दौरान नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए निगम अमला सतत रूप से मैदानी क्षेत्रों में तैनात है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे सार्वजनिक मार्गों पर अनावश्यक रूप से सामग्री रखकर आवागमन बाधित न करें तथा पर्वों के दौरान नगर की व्यवस्था बनाए रखने में निगम प्रशासन का सहयोग करें।

Share

Leave a Comment