Breaking
30 Nov 2026, Mon

दिल्ली में साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन, 24 घंटे काम करेगा नया D4C सेंटर

नई दिल्ली
 साइबर क्राइम और ऑनलाइन आर्थिक धोखाधड़ी से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस में नई व्यवस्था की नींव रख दी गई है। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को दिल्ली साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (D4C) की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इसे दिल्ली पुलिस की साइबर फ्रॉड से जुड़ी गतिविधियों की नोडल एजेंसी बनाया जाएगा। इसका मकसद साइबर अपराध की रोकथाम, शिकायत पर तुरंत ऐक्शन, जांच, डिजिटल फॉरेंसिक, साइबर इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा को एक साथ जोड़ना है। इसका मेन कमांड सेंटर जय सिंह रोड स्थित पुलिस हेडक्वार्टर के टावर-2 के फर्स्ट फ्लोर पर बन रहा है, जहां रोज 24 घंटे काम होगा।

    D4C सीधे दिल्ली पुलिस कमिश्नर के प्रशासनिक नियंत्रण में रहेगा।

  • जॉइंट सीपी रोज का ऑपरेशन देखेंगे, जो चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (CEO) होंगे और स्पेशल सीपी (स्पेशल सेल) की निगरानी में काम करेंगे।
  • एडमिनिस्ट्रेटिव, साइबर इन्वेस्टिगेशन, ऑपरेशनल और ऑनलाइन क्राइम्स अगेंस्ट वूमेन एंड चिल्ड्रन इसके चार अंग होंगे।
  • मौजूदा इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट को D4C में समाहित किया जाएगा।
  • अब IFSO की जांच शाखा, डिजिटल इन्वेस्टिगेशन लैब, ट्रेनिंग और अवेयरनेस सेंटर, हैदरपुर स्थित 1930 साइबर हेल्पलाइन कंट्रोल रूम और फ्रॉड मिटिगेशन सेंटर (FMC) भी D4C के अधीन होंगे।
ये भी पढ़ें :  बीजेपी ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी, जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज शामिल

D4C के निर्देशों पर काम करेंगे सभी 15 साइबर थाने
इस नए सिस्टम से अब साइबर ठगी की शिकायत से लेकर संदिग्ध रकम को फ्रीज करने, डिजिटल सबूत जुटाने और आरोपियों तक पहुंचने की प्रक्रिया में अलग-अलग यूनिट्स के बीच बेहतर तालमेल हो सकेगा। सभी 15 जिलों के साइबर पुलिस स्टेशन भी D4C के निर्देशों के अनुसार काम करेंगे। क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल, स्पेशल पुलिस यूनिट फॉर वूमेन एंड चिल्ड्रन (SPUWAC) और दूसरी संबंधित यूनिट्स के साथ भी बेहतर तालमेल किया जाएगा।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर के प्रशासनिक नियंत्रण में रहेगा D4C

ये भी पढ़ें :  खंडवा हादसा: दुर्गा विसर्जन में डूबे 11 लोगों का अंतिम संस्कार, गांव में मातम

कंप्लेंट मिलते ही ऐक्शन
साइबर ठगी में सबसे अहम समय शुरुआती कुछ घंटे होते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए 1930 हेल्पलाइन और फ्रॉड मिटिगेशन सेंटर को D4C के ऑपरेशनल विंग में प्रमुख भूमिका दी गई है। 1930 पर कंप्लेंट मिलने के बाद वित्तीय लेन-देन को रोकने और नुकसान कम करने के लिए बैंकों के अलावा अन्य वित्तीय संस्थानों के साथ तत्काल तालमेल किया जाएगा। FMC में बैंक प्रतिनिधियों के लिए अलग वर्क स्टेशन और सुरक्षित संचार व्यवस्था का प्रस्ताव है।

ये भी पढ़ें :  गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आएंगे जिनपिंग? ब्रिक्स की आड़ में बढ़ रही भारत-चीन की 'दोस्ती'

चलेगा संगठित अभियान
D4C बड़े साइबर क्राइम नेटवर्क के खिलाफ संगठित अभियान भी चलाएगा। म्यूल बैंक अकाउंट धारक, सिम और POS एजेंट, हवाला ऑपरेटर, बिचौलिए, मिलीभगत वाले बैंक कर्मचारी, संदिग्ध ऐप डेवलपर और फर्जी कॉल सेंटर निशाने पर रहेंगे। डेटा एनालिटिक्स के जरिए साइबर फ्रॉड के हॉटस्पॉट, अपराधी नेटवर्क, मनी ट्रेल की पहचान की जाएगी। स्टेट डिजिटल इन्वेस्टिगेशन सपोर्ट सेंटर (S-DISC) भी बनेगा।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *