Breaking
11 Nov 2026, Wed

मानवता का महापर्व – विशाल रक्तदान शिविर – संत निरंकारी सत्संग भवन, बैरागढ़ में शनिवार को

मानवता का महापर्व – विशाल रक्तदान शिविर – संत निरंकारी सत्संग भवन, बैरागढ़ में शनिवार को

भोपाल 

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से संत निरंकारी चेरीटेबल फाउण्डेशन के तहत 26 सितम्बर शनिवार को प्रातः 9 बजे से सांय 5:00 बजे तक मानवता का महापर्व – विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन, स्काईलैंड गार्डन के पास, बैरागढ़ में शासकीय हमीदिया ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया है। 

शनिवार को आयोजित होने वाले इस मानवता के महापर्व के लिए ब्रांच संयोजक श्री महेश वीधानी द्वारा सभी से आग्रह किया गया है कि इस मानवता के परोपकार वाली सेवा में सहभागी बनकर स्वयं तो रक्तदान करें एवं दूसरों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें, क्योकि आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी पीड़ित की जान बचा सकता है और जो रक्तदान करता है, निश्चित रूप से उनकी पीढ़ियां सुखों की भागी बनती है।

ये भी पढ़ें :  सिंगरौली में 15 करोड़ की बैंक डकैती: नेपाल से मिले निर्देश, पांच बदमाश इंटरनेट कॉलिंग से थे संपर्क में

संयोजक श्री वीधानी ने बताया कि इस  दुनिया में ऐसी कोई फैक्ट्री नहीं है जिसमें रक्त निर्मित होता हो, यह सौगात केवल और केवल मानव शरीर को ही प्राप्त है और यह सही अवसर है कि हम रक्तदान करके किसी को जीवन दान दे सकते है ‌। सतगुरु द्वारा दिये गये संदेश मानवता की सेवा में प्रतिपल समर्पित हों हमारा जीवन, ऐसी ही भावना से युक्त जीवन हम सभी ने जीना है। "रक्त नाड़ियों में बहे- नालियों में नहीं"  को चरितार्थ करना है।

ये भी पढ़ें :  कोहरे में अब ट्रेनें नहीं होंगी लेट, इटारसी में 101 ट्रेनों में फॉग सेफ डिवाइस और कवच सिस्टम लागू

उल्लेखनीय है कि संत निरंकारी मिशन बैरागढ़ ब्रांच द्वारा वर्ष 2012 से निरंतर प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।  वर्ष 2023 में मिशन की बैरागढ़ ब्रांच द्वारा 601 यूनिट, वर्ष 2024 में 485 यूनिट  और वर्ष 2025 में 505 यूनिट का रक्तदान किया गया था।

शनिवार को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की सुंदर व्यवस्थाएं संचालक अशोक नाथानी, संचालिका निशा टेकवानी, शिक्षक विजय कृपलानी, शिक्षिका सुषमा ग्वालानी, सहायक शिक्षक विजय नाथानी सहित सेवादल के भाई-बहनों द्वारा की जाएगी।
-0-

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *