Breaking
26 Nov 2026, Thu

अमेठी में बिजली के करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

अमेठी
अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान खेत में गये एक किसान की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, जिले में बृहस्पतिवार रात से जारी भारी बारिश के बीच आज सुबह मुंशीगंज थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव के किसान अजय कुमार (42) खेत में पानी देखने गए थे। इस बीच पैर फिसलने से वह गिर गए और एक मशीन के तार की चपेट में आकर गंभीर से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी की शिक्षकों को नसीहत, युवाओं को फर्जी सूचनाओं से बचाएं

उन्होंने बताया कि परिजन किसान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेटुआ लेकर गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुंशीगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेम चंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *