Volvo EX90 भारत में लॉन्च, ₹1.26 करोड़ कीमत; एक चार्ज में मिलेगी 625 KM तक की रेंज

नई दिल्‍ली
 भारतीय बाजार में सामान्‍य इलेक्‍ट्रिक कारों के साथ ही लग्‍जरी सेगमेंट की कारों को भी काफी पसंद किया जाता है। जिसे देखते हुए लग्‍जरी वाहन निर्माता भी इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में कई विकल्‍प पेश और लॉन्‍च करने की तैयारी कर रहे हैं। इसी क्रम में लग्‍जरी वाहन निर्माता वोल्‍वो की ओर से भी नई गाड़ी के तौर पर Volvo EX 90 को आज लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को किस तरह की खासियत, रेंज और कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Volvo EX 90 हुई लॉन्‍च
वोल्‍वो की ओर से नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर ईएक्‍स 90 को आज औपचारिक तौर पर भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स और रेंज के साथ ऑफर किया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को नए प्‍लेटफॉर्म पर बनाया गया है। एसयूवी के लॉन्‍च के मौके पर भारत के शतरंज स्‍टार विश्‍वनाथन आनंद भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :  15 साल का तूफान: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का सबसे बड़ा साम्राज्य

कितनी होगी रेंज
निर्माता की ओर से इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को फ्रंट व्‍हील और रियर व्‍हील ड्राइव विकल्‍प के साथ ऑफर किया गया है। इसके साथ इसमें 106 kWh की क्षमता की बैटरी का विकल्‍प भी दिया गया है। जिससे इसे 625 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसके साथ ही इसमें दी गई मोटर से 245 किलोवाट पावर और 470 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिल सकता है। दूसरे विकल्‍प से इसे 500 किलोवाट पावर और 870 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

ये भी पढ़ें :  जियो की तरफ से सालभर का प्लान पेश, 90 दिनों तक मुफ्त JioHotstar सब्सक्रिप्शन

कैसे हैं फीचर्स
वोल्‍वो की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट, ADAS, 14.5 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम 25 Bowers and Wilkins का ऑडियो सिस्‍टम, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्‍ट्रोक्रोमैटिक सनरूफ जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

कितनी है कीमत
वोल्‍वो की ओर से इस एसयूवी को भारत में 1.26 करोड़ रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है। यह इसकी इंट्रोडक्‍ट्री कीमत है। इस कीमत पर एसयूवी को तीन दिसंबर तक बुक करवाया जा सकता है। इसके बाद कीमत में बदलाव किया जा सकता है। इसके साथ निर्माता की ओर से 11 किलोवाट की क्षमता का चार्जर दिया जा रहा है। एसयूवी की डिलीवरी को जनवरी 2027 से शुरू किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें :  विदेश मंत्री एस. जयशंकर का 10 दिवसीय दौरा, कतर से ब्रुसेल्स तक कूटनीतिक मिशन

किनसे होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में वोल्‍वो की ओर से इस एसयूवी को फ्लेगशिप इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर ऑफर किया गया है। इसका मुकाबला Mercedes Benz EQS, BMW iX जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment