जनसुनवाई में दिखा अलग ही दृश्‍य, फरियाद सुनने के लिए जमीन पर ही बैठ गए जबलपुर निगमायुक्त

 जबलपुर

अपनी समस्या लेकर पहुंचे एक दिव्यांग आवेदक की फरियाद सुनने के लिए निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार अपनी कुर्सी छोड़कर जमीन पर बैठ गए। उन्होंने आत्मीयता के साथ आवेदक की बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्या के निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जहां रहते हैं वहां नल कनेक्शन नहीं …

ये भी पढ़ें :  उपनगर ग्वालियर में प्रगति की यात्रा निरंतर जारी रहेगी - ऊर्जा मंत्री तोमर

सिविल लाइन में रहने वाले दिव्यांग रेलवे स्टेशन के पास भोजन का ठेला लगाते हैंं वहीं जहां वह निवास करते हैं वहां नल कनेक्शन नहीं है। निगमायुक्त ने जल विभाग के कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव को आवेदन का त्वरित निराकरण करने कहा है। निगमायुक्त के इस व्यवहार ने जनसुनवाई में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

ये भी पढ़ें :  आज से फिर बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, नया सिस्टम होगा सक्रिय, बारिश के संकेत, बढ़ेगी ठंड

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment