प्रतापगढ़ के 94 गांवों में मिलेगा मुफ्त Wi-Fi, पंचायत भवन के 200 मीटर दायरे में चलेगा इंटरनेट

प्रतापगढ़
 जिले के 94 गांवों में जल्द ही पीएम वाणी नेटवर्क के जरिए मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। ग्राम पंचायत भवन के 200 मीटर के दायरे में ग्रामीण एक घंटे तक मुफ्त इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे। पहले चरण में चयनित गांवों में नेटवर्क पहुंचाने की तैयारी है। लक्ष्य है कि दिसंबर 2026 तक 50 और जनवरी 2027 में 44 गांवों को इस सुविधा से जोड़ दिया जाए।

पीएम वाणी नेटवर्क के विस्तार से ग्रामीणों को इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल डेटा पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे, वहीं ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी जुटाने और डिजिटल सेवाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी।

ये भी पढ़ें :  उप मुख्यमंत्री साव ने छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रतनपुर पुस्तिका का किया विमोचन

योजना के तहत ग्राम पंचायत के आसपास सार्वजनिक वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे उन ग्रामीणों को खास फायदा मिलने की उम्मीद है, जिन्हें नेटवर्क की समस्या या डेटा पैक की कीमत के चलते इंटरनेट इस्तेमाल करने में परेशानी होती है।

पहले चरण में 94 गांवों को शामिल किया गया है। इनमें 50 गांवों को चालू वर्ष के अंत तक और शेष 44 गांवों को जनवरी 2027 में जोड़ने का लक्ष्य है। हालांकि, सुविधा का वास्तविक लाभ नेटवर्क चालू होने और उसकी उपलब्धता पर निर्भर करेगा

ये भी पढ़ें :  बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमला: 12 की हत्या, 4 लड़कियां अगवा

दो चरणों में जुड़ेंगे 94 गांव
    पहला चरण: दिसंबर 2026 तक 50 गांव।
    दूसरा चरण: जनवरी 2027 में 44 गांव।
    सुविधा: एक घंटे मुफ्त वाई-फाई।
    दायरा: ग्राम पंचायत भवन के 200 मीटर के आसपास।

    पीएम वाणी योजना के तहत जनपद के 94 गांवों को शामिल किया गया है। जनवरी 2027 में सभी गांवों को नेटवर्क से जोड़ दिया जाएगा। इससे ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी।- महेश कुमार यादव, दूरसंचार प्रबंधक प्रतापगढ़

ये भी पढ़ें :  भारत में अब कुल 144 ऑपरेशनल वंदे भारत ट्रेनें, बढ़ा रेल नेटवर्क का विस्तार

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment