Breaking
12 Nov 2026, Thu

छठ पर घर लौटना होगा आसान! बेंगलुरु और गुजरात से बिहार के लिए चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें

भोपाल/नर्मदापुरम
 छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों का इंतजाम किया है. पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 2 और स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. ये ट्रेनें बेंगलुरु-बरौनी और उधना-बरौनी के बीच संचालित होंगी. दोनों स्पेशल ट्रेनों का भोपाल मंडल के इटारसी रेलवे स्टेशन पर ठहराव निर्धारित किया गया है. इससे त्योहारों के दौरान लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। 

छठ महापर्व पर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 06587 बेंगलुरु-बरौनी स्पेशल ट्रेन 9 से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार रात 11 बजे बेंगलुरु से रवाना होगी. जोकि बुधवार सुबह 8:40 बजे इटारसी पहुंचेगी और 8:50 में इटारसी से रवाना होगी. वापसी में गाड़ी संख्या 06588 बरौनी-बेंगलुरु छावनी स्पेशल ट्रेन 12 नवंबर से 3 दिसंबर तक प्रत्येक गुरुवार रात 11 बजे बरौनी से चलेगी. यह शनिवार रात 12:50 बजे इटारसी पहुंचेगी और 1 बजे प्रस्थान करेगी। 

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री ने ली जयपुर मेट्रो-फेज 2 की अहम बैठक, आमजन की सुगमता को देखते हुए निर्धारित करें मेट्रो का रूट

सूरत से बरौनी के लिए स्पेशल ट्रेन
इसी तरह गाड़ी संख्या 09039 उधना-बरौनी स्पेशल ट्रेन 10 नवंबर को उधना से दोपहर 3 बजे रवाना होगी. यह बुधवार रात 2:20 बजे इटारसी पहुंचेगी और 2:30 बजे रवाना होकर गुरुवार तड़के 4 बजे बरौनी पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 09040 बरौनी-उधना स्पेशल ट्रेन 12 नवंबर को सुबह 8:30 बजे बरौनी से रवाना होगी. यह शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे इटारसी पहुंचेगी और 12:40 बजे रवाना होगी। 

ये भी पढ़ें :  इंदौर में पंजाबी सिंगर करण औजला के शो से पहले नगर निगम ने जब्त किया सामान, एंटरटेनमेंट टैक्स नहीं जमा किया था

नागपुर सहित इन स्टेशनों पर ठहराव
बेंगलुरु-बरौनी स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच तथा उधना-बरौनी स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगे हैं. दोनों ट्रेनों का विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा. इनमें नागपुर, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दानापुर और हाजीपुर सहित कई अन्य स्टेशन शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें :  राहुल गांधी 1 अक्टूबर को बालाघाट आएंगे, आदिवासी परिवारों से मिलेंगे

रेल प्रशासन ने यात्रियों से ट्रेनों की समय-सारणी, ठहराव और आरक्षण की जानकारी के लिए रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा 139 अथवा NTES ऐप और वेबसाइट का उपयोग करने की अपील की है। 

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *