Breaking
11 Nov 2026, Wed

मेहनत से मिली सफलता, सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले नवचयनित अभ्यर्थियों के चेहरे

आगरा की आशिया बानो को योगी सरकार में दूसरी बार मिली सरकारी नौकरी, लेखपाल के बाद बनीं कनिष्ठ सहायक

लाभार्थी महिलाओं को दिए पांच-पांच लाख रुपये के चेक

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के तहत राजस्व विभाग में नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवचयनित कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र दिए। मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर नवचयनितों के चेहरे खिल उठे।
इस अवसर पर सीएम योगी ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत विभिन्न जिलों की लाभार्थी महिलाओं को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक भी प्रदान किए।

सालों की मेहनत लाई रंग, भैया दूज पर नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे
नियुक्ति पत्र पाने वाले नवचयनित कनिष्ठ सहायकों ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और बिना किसी भ्रष्टाचार के चयन होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। सीतापुर निवासी विवेक सिंह ने बताया कि वह तीन साल से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे। पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई है। उन्होंने कहा कि भैया दूज के दिन मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिलना उनके लिए बेहद खुशी का पल है। नौकरी मिलने से पूरा परिवार खुश है। गोरखपुर की अंकिता सिंह ने कहा कि मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली है। तीन साल की तैयारी के बाद उनका सरकारी नौकरी का सपना पूरा हुआ है।

ये भी पढ़ें :  यूपी की शिवानी ने 5 महीने में BSF में किया प्रमोशन, इतिहास रचा

आशिया बानो को योगी सरकार में दूसरी बार नौकरी मिली
इसी पद पर चयनित आगरा निवासी आशिया बानो ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है। वर्तमान में राजस्व लेखपाल के पद पर कार्यरत आशिया बानो की योगी सरकार के कार्यकाल में यह दूसरी बार सरकारी नौकरी मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिलने को अप्रत्याशित और सुखद अनुभव बताया। वहीं, पीलीभीत निवासी धीरज कुमार ने कहा कि पांच साल की मेहनत के बाद सफलता मिली है। पूरी प्रक्रिया में फॉर्म भरने के अलावा कहीं कोई अतिरिक्त खर्च नहीं हुआ और न ही भ्रष्टाचार हुआ है।

ये भी पढ़ें :  उज्जैन सहित प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कृषक दुर्घटना कल्याण योजना से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की लाभार्थी महिलाओं को आर्थिक सहायता के चेक सौंपे हैं। रायबरेली की पूनम को कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 5 लाख रुपये का चेक मिला है। उन्होंने बताया कि इस राशि से वह अपने बच्चों की पढ़ाई और परिवार का खर्च चलाएंगी। गुड्डी देवी ने कहा कि सहायता से परिवार का पालन-पोषण और बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित कर सकेंगी। रमाकांती पांडेय ने बताया कि परिवार में कमाने वाला कोई नहीं था, ऐसे में पांच लाख रुपये की मदद से बच्चों की पढ़ाई और घर चलाने में सहारा मिलेगा। अमेठी निवासी सीमा ने भी मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इस धनराशि से वह अपने बच्चों को पढ़ा सकेंगी।

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *