Breaking
11 Nov 2026, Wed

संपत्ति विवाद ने रिश्तों को किया शर्मसार, बेटे ने 76 वर्षीय पिता पर हमला कर जिंदा जलाया

बिलासपुर

संपत्ति विवाद में बेटे ने 76 वर्षीय पिता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे पहले उसने लोहे के हथियार से पिता के साथ बेरहमी से मारपीट की। आग की लपटों में घिरे बुजुर्ग को तड़पता छोड़कर आरोपित बेटा मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से झुलसे पिता को उनकी बेटी ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें :  कांग्रेस ने महापौर पदों के उम्मीदवारों की सूचि की जारी, मीनल चौबे को दीप्ति दुबे देंगी टक्कर, जानें किसे मिला टिकट

सीपत क्षेत्र के ग्राम सेलर में रहने वाले विश्राम केंवट (76) घर में अकेले रहते हैं। उम्र अधिक होने के कारण उन्हें खेती-बाड़ी और रोजमर्रा के काम करने में परेशानी होती थी। इस वजह से उन्होंने अपनी बेटी और उसके परिवार को अपने साथ रखा था। बेटी का परिवार उनकी देखभाल के साथ खेती-किसानी का काम भी संभालता था। उनका बेटा आशाराम केंवट पास के गांव बरेली में रहता है। 

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *