Breaking
11 Nov 2026, Wed

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना पर उठे सवालों को चुनाव आयोग ने किया खारिज, गड़बड़ी के दावों को बताया भ्रामक

नई दिल्ली

 2024 के लोकसभा चुनाव और विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में मतदान और मतगणना के दौरान वोटों की संख्या में अंतर होने के सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को चुनाव आयोग ने भ्रामक करार दिया है।

आयोग ने बुधवार को इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मतदान और मतगणना से संबंधित सभी आंकड़े आधिकारिक रूप से प्रकाशित किए जाते हैं और कोई भी व्यक्ति इन्हें आयोग की वेबसाइट पर देख सकता है।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी की 18 वीं सीट पर बीजेपी के सुंदर सिंह तंवर की हुई जी, BJP का चेयरमैन बनना तय

चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट जारी कर महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की कुछ विधानसभा सीटों से जुड़े दावों के स्क्रीनशॉट साझा किए। साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के आंकड़े पेश कर स्थिति स्पष्ट की।

आयोग ने अपने बयान में कहा कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये 2024 के लोकसभा चुनाव और उसी वर्ष हुए विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में डाले गए वोटों और गिने गए वोटों के बीच विसंगतियां होने का दावा किया गया था। ये आरोप भ्रामक हैं और तथ्यों को सही तरीके से प्रस्तुत नहीं करते।

ये भी पढ़ें :  महाराष्ट्र में सरकार गठन के दो महीने बाद एक बार फिर से महायुति में खींचतान साफ दिख रही, जिससे बिगड़े रिश्ते

 

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *