Breaking
13 Nov 2026, Fri

दुबई में शाहरुख खान के 50 करोड़ के पेंटहाउस लॉन्च होते ही बिके, गौरी खान ने किया डिजाइन

दुबई 
दुबई के लग्जरी रियल एस्टेट बाजार में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के नाम से जुड़े नए प्रोजेक्ट को शानदार शुरुआत मिली है. डेन्यूब प्रॉपर्टीज के लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट 'शाहरुख्ज रेजिडेंसेज' के सभी पेंटहाउस लॉन्च के पहले ही दिन बिक गए. हर पेंटहाउस की कीमत करीब 50 करोड़ रुपये रखी गई थी। 

दुबई मैरीटाइम सिटी में बन रहे इस प्रोजेक्ट को 11 नवंबर को कोका-कोला एरिना में लॉन्च किया गया. इस मौके पर शाहरुख खान, डिजाइनर गौरी खान और डेन्यूब ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन रिजवान साजन मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें :  करवा चौथ 2026: 29 अक्टूबर को रखेंगी महिलाएं व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

इस लॉन्च इवेंट की मेजबानी फिल्म निर्माता करण जौहर ने की. प्रोजेक्ट के पेंटहाउस खास आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्हें गौरी खान ने डिजाइन किया है. कंपनी के मुताबिक, लॉन्च के दिन ही सभी पेंटहाउस की बिक्री पूरी हो गई. यह शाहरुख खान और डेन्यूब प्रॉपर्टीज की दूसरी साझेदारी है, इससे पहले 2025 में दोनों ने मिलकर 'शाहरुख्ज' नाम से कमर्शियल टावर लॉन्च किया था। वह प्रोजेक्ट भी लॉन्च के दिन ही पूरी तरह बिक गया था। 

डिजाइन और लग्जरी अनुभव पर जोर
डेन्यूब ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन रिजवान साजन ने कहा कि शाहरुख्ज रेजिडेंसेज सिर्फ एक रिहायशी प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि इसके जरिए बेहतर डिजाइन, खास सुविधाओं और लंबे समय तक निवेश का मूल्य बनाए रखने वाले घर तैयार करने की कोशिश की गई है, उन्होंने कहा कि खास तौर पर पेंटहाउस की लॉन्च के दिन हुई पूरी बिक्री कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि है और इससे टीम का उत्साह बढ़ा है। 

ये भी पढ़ें :  जून 2026 में बनेगा ग्रहों का महासंयोग, कई राशियों की बदलेगी किस्मत

शाहरुख खान ने कहा कि शाहरुख्ज ब्रांड की यात्रा अब कमर्शियल प्रॉपर्टी से आगे बढ़कर लग्जरी आवासीय क्षेत्र तक पहुंच गई है, उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट में लोगों को ऐसी सुविधाएं और अनुभव देने की कल्पना की गई है, जिससे वे शाही अंदाज में जिंदगी जी सकें। 

वहीं, गौरी खान ने बताया कि पेंटहाउस का डिजाइन तैयार करते समय खूबसूरती, आराम और समुद्र के किनारे स्थित प्रोजेक्ट की खास लोकेशन को ध्यान में रखा गया है. उनका प्रयास ऐसे घर तैयार करना था, जिनमें आधुनिक डिजाइन के साथ गर्मजोशी और अलग पहचान भी हो। उन्होंने कहा कि उनके डिजाइन को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया उनके लिए खास है। 

ये भी पढ़ें :  इस गुफा में आज भी मौजूद है गणेश जी का कटा हुआ सिर? जानें पाताल भुवनेश्वर का रहस्य

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *