Breaking
14 Nov 2026, Sat

‘कितना भी मोर्चा बना लें विपक्षी, भाजपा की सीटें घटने वाली नहीं’, मंत्री जयवीर सिंह ने अखिलेश पर साधा निशाना

'सपा डूबता जहाज, 27 में हो जाएगा सफाया', मंत्री दयाशंकर मिश्र का अखिलेश पर तीखा तंज

जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा, अखिलेश का डर बढ़ता जा रहाः मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु'

लखनऊ
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह और दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। जयवीर सिंह ने कहा कि ओवैसी और चंद्रशेखर रावण का गठबंधन अखिलेश की जिन्नावादी मानसिकता की उपज है। लेकिन विपक्ष चाहे जितने भी मोर्चे बना ले, एनडीए को इससे कोई नुकसान नहीं है। वहीं, दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने कहा कि अखिलेश यादव डरे हुए हैं। इस समय उनकी हालत खराब है, उन्हें बीजेपी की चिंता करने की बजाय अपने डूबती पार्टी को बचाने पर ध्यान देना चाहिए।

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार के संरक्षण में पिछड़ा वर्ग कल्याण को नई दिशा, आयोग की बैठक में बड़े फैसले

जयवीर सिंह ने कहा कि भाजपा अपने 10 साल के विकास और जनकल्याणकारी कार्यों के आधार पर 2027 में जनता के बीच जाएगी। जनता ने एक बार फिर सपा को बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश के शासनकाल में माफियाओं का बोलबाला था। गुंडों के डर से महिलाएं घरों से निकलने में भी डरती थी। लेकिन आज योगी के राज में महिलाएं सुरक्षित है और माफियाओं का सफाया हो गया है।

ये भी पढ़ें :  प्रयागराज में कफ सिरप तस्करी का बड़ा खुलासा, पिता-पुत्र गिरफ्तार

सपा राज में ध्वस्त थी कानून व्यवस्था
जयवीर सिंह ने कहा कि सपा राज में सपाई दलितों की जमीन पर कब्जा करते थे। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी थी। उस समय उत्तर प्रदेश के थाने सपा द्वारा पाले गए अपराधी चलाते थे। जो जितना बड़ा अपराधी, उतना बड़ा समाजवादी हुआ करता था।

ये भी पढ़ें :  बारिश के बाद डैम में भरा पानी, सड़क डूबी, तीन दोस्तों की बोलेरो में सात घंटे फंसी यात्रा

'अखिलेश डरे हुए हैं, सपा अब डूबता जहाज'
दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है अखिलेश का डर बढ़ता जा रहा है। उन्हें अच्छे से पता है कि इस चुनाव में सपा का सफाया होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा डूबता जहाज है, जिसपर अब कोई सवार नहीं होना चाहता।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *