छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सल मुक्ति के बाद सुरक्षाबलों की ओर से सर्चिंग अभियान जारी है। इसी कड़ी में टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
टीम ने ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन, बेंच ग्राइंडर सहित विभिन्न प्रकार के मशीनरी उपकरण और तकनीकी सामग्री बरामद किया है। यह कार्रवाई ग्राम डुंगा और रेकावाया के जंगल क्षेत्र में की गई है।
SP और DSP के नेतृत्व में अभियान जारी
बता दें कि पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार एवं ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन और डीएसपी मनोज कुमार मंडावी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है।
सर्चिंग के दौरान मिली मशीनरी और तकनीकी सामग्री
सुरक्षा बलों को अभियान के दौरान ड्रिल मशीन 2 नग, वेल्डिंग मशीन 2 नग, कटर मशीन, 3 ब्लोअर, बेंच ग्राइंडर, टेबल ड्रिल मशीन, 2 टेबल ग्राइंडर, वेल्डिंग होल्डर, वायरिंग बोर्ड सहित कई अन्य उपकरण मिले हैं। इसके अलावा मोटर, आर. बॉक्स वायर, स्प्रिंग वायर, बाइंडर, रॉकेट सेट, ड्रिल बिट, टेप रिंच, स्पैनर, वी-बेल्ट और बेंच वाइस समेत अन्य तकनीकी सामग्री भी बरामद की गई है।
शांति और सुरक्षा बनाए रखने लगातार अभियान
नारायणपुर पुलिस के अनुसार, नक्सल मुक्ति के बाद भी क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण मजबूत करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com