Breaking
18 Nov 2026, Wed

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात

रायपुर

 छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल जनसेवा और जनसंवाद को विशेष प्राथमिकता देते हुए लगातार आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने नया रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं आगंतुकों से भेंट-मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी से आत्मीयता के साथ चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं, सुझावों और क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी ली।

मुलाकात के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं, स्थानीय समस्याओं, जनहित के मुद्दों तथा विकास से जुड़े विषयों को मंत्री अग्रवाल के समक्ष रखा। मंत्री ने सभी की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके सुझावों एवं समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्रीय परिस्थितियों और आम जनता की अपेक्षाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

ये भी पढ़ें :  विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि जनता से सीधा संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण विशेषता है। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के माध्यम से मिलने वाले सुझाव शासन की योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने तथा विकास कार्यों को जनअपेक्षाओं के अनुरूप आगे बढ़ाने में सहायक होते हैं। उन्होंने जनहित से जुड़े विषयों पर निरंतर संवाद और समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

ये भी पढ़ें :  दो महिला नक्सली समेत नौ माओवादियों ने किया सरेंडर

उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक स्थलों, जनजातीय परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन स्थलों के विकास, पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाओं तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों को प्रोत्साहित करना भी विभाग की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है।

वहीं, प्रदेश की लोककला, लोकसंस्कृति, पारंपरिक उत्सवों और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान को मजबूत बनाने की दिशा में भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि को नई पहचान मिलने के साथ स्थानीय कलाकारों एवं पर्यटन से जुड़े लोगों को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।

ये भी पढ़ें :  CM साय आज पत्थलगांव तहसील के ग्राम किलकिला में पुण्य तिथि के अवसर पर शामिल हुए संस्कृति गौरव अभिनंदन समारोह में...किया नगरपंचायत पत्थलगांव को नगरपालिका बनने की घोषणा 

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश का विकास जनभागीदारी, आपसी समन्वय और सकारात्मक संवाद से ही संभव है। आम जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करना जनप्रतिनिधियों एवं सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *