Breaking
18 Nov 2026, Wed

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सिंधिया 19 नवंबर को टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन इन्वेस्टर मीट का करेंगे शुभारंभ

25 कंपनियों को मिलेंगे आशय पत्र, 3,600 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों से 15 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर होंगे सृजित
मध्यप्रदेश में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को विस्तार मिलने से आर्थिक विकास को मिलेगा नया आयाम

भोपाल
मध्यप्रदेश को देश के प्रमुख टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में 19 नवंबर को भोपाल के होटल ताज लेकफ्रंट में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन (टीएमजेड), की इन्वेस्टर मीट आयोजित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में होने वाले इस आयोजन में प्रदेश में दूरसंचार उपकरणों के विनिर्माण, तकनीकी निवेश और औद्योगिक अधोसंरचना के विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा इन्वेस्टर मीट में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन में निवेश के लिए 25 कंपनियों को आशय पत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) वितरित किए जाएंगे। इन कंपनियों की ओर से 3,600 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्तावित हैं। इन निवेशों के माध्यम से 15 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। इसके साथ ही ग्वालियर में लगभग 450 एकड़ क्षेत्र में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के दूसरे चरण का शुभारंभ भी प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें :  स्वच्छ सर्वेक्षण में सफलता: सीएम योगी ने लखनऊ-गोरखपुर टीम को दी बधाई, जनसहभागिता को बताया आधार

देश की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम कंपनियां करेंगी निवेश
टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन में निवेश के लिए आशय पत्र प्राप्त करने वाली कंपनियों में देश की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार विनिर्माण कंपनियां शामिल हैं। इनमें वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, तेजस नेटवर्क्स, समृद्धि ऑटोमेशंस, ब्रांडवर्क्स टेक्नोलॉजीज, सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी, ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स, इंटेलिकॉम कम्युनिकेशन, एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स, टेस्कॉम, नियोलिंक सॉल्यूशंस, ब्रुकविन वाइब्रे, प्रणव टेकवन, ज़ेटकेम सप्लाई चेन सर्विसेज, टेक्नोट्रेंड्ज़ सॉल्यूशंस, पाली टेक्नोलॉजीज, वीकेयर ब्रॉडकास्टिंग, सीबेरी टेकसॉल्यूशंस, रामायुष एंटरप्राइज, रियलटाइम बायोमेट्रिक्स, वृंदा नैनो टेक्नोलॉजीज, कोडास इनोवेशंस, स्विडो एनर्जी सॉल्यूशंस, एनरवांटा इलेक्ट्रॉनिक्स और नोहाटेक इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :  राजधानी दिल्ली के निजी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होते ही अभिभावकों की जेब पर तगड़ी मार पड़ने लगी

इन्वेस्टर मीट में दूरसंचार, इलेक्ट्रॉनिक्स, नेटवर्किंग और संबंधित विनिर्माण क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियों, संभावित निवेशकों और उद्योग संगठनों की सहभागिता रहेगी। इससे प्रदेश में टेलीकॉम उपकरणों के निर्माण के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स, नेटवर्किंग उपकरणों और सहायक उद्योगों के लिए भी निवेश की संभावनाएं विकसित होंगी।

ग्वालियर में विकसित हो रहा एकीकृत टेलीकॉम विनिर्माण इको सिस्टम
ग्वालियर में विकसित किया जा रहा टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन देश में दूरसंचार उपकरण निर्माण को प्रोत्साहित करने वाली विशिष्ट एकीकृत औद्योगिक पहल है। परियोजना के प्रथम चरण में ग्वालियर आईटी पार्क एवं साडा क्षेत्र में लगभग 170 एकड़ भूमि पर प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक अधोसंरचना विकसित की जा रही है। इस परियोजना के लिए भारत सरकार से 493 करोड़ रुपए की सहायता प्राप्त है। इसके अतिरिक्त परीक्षण एवं प्रमाणन सुविधाओं के विकास के लिए लगभग 300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश : आज से नया शैक्षणिक सत्र शुरू, तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए विशेष प्रोत्साहन भी दिए जा रहे हैं। इनमें 1 रुपए के प्रीमियम पर भूमि उपलब्ध कराने, 50 प्रतिशत तक पूंजीगत अनुदान, स्टाम्प ड्यूटी की शत-प्रतिशत प्रतिपूर्ति तथा शुरुआती पांच वर्षों तक विद्युत दर में 2 रुपए प्रति यूनिट की छूट जैसे प्रावधान शामिल हैं।

टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन का विस्तार प्रदेश में उच्च तकनीक आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने, बड़े निवेश आकर्षित करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ग्वालियर में इस औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार से मध्यप्रदेश राष्ट्रीय टेलीकॉम एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण आपूर्ति श्रृंखला में अपनी भागीदारी बढ़ाने के साथ ही नए औद्योगिक निवेश और तकनीकी गतिविधियों का केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *