Breaking
20 Nov 2026, Fri

सीएम योगी के औद्योगिक विकास के विजन को आगे बढ़ाने को तत्पर यूपीसीडा

नए सीईओ रवि कुमार एन.जी. ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लिए औद्योगिक अवस्थापना का सुदृढ़ीकरण और निवेशकों को समयबद्ध सेवाएं होंगी प्राथमिकता

कानपुर/लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी औद्योगिक एवं निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने की मुहिम को और गति देने के लिए यूपीसीडा ने अपनी कार्ययोजना को नई धार देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एन.जी. ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को कानपुर स्थित प्राधिकरण मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि औद्योगिक विकास, निवेशकों का भरोसा, पारदर्शी कार्यप्रणाली और समयबद्ध सेवाएं प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता होंगी।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री योगी ने वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश और विकास के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मुख्यमंत्री के संकल्प को साकार करने में यूपीसीडा की अहम भूमिका है। इसके लिए नए औद्योगिक क्षेत्रों एवं औद्योगिक पार्कों का विकास, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय निवेश आकर्षित करना और उद्यमियों को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है।

उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, विद्युत, पेयजल, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। कहा कि औद्योगिक अवस्थापना से जुड़े विकास एवं अनुरक्षण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं, ताकि प्रदेश में उद्योगों के लिए बेहतर और अनुकूल वातावरण तैयार हो सके।

ये भी पढ़ें :  मौसम अलर्ट: देशभर में मॉनसून सक्रिय, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकसित हो रहे नए औद्योगिक अवसरों को देखते हुए उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, रक्षा एवं एयरोस्पेस, इलेक्ट्रिक वाहन, खाद्य प्रसंस्करण और लॉजिस्टिक्स जैसे उभरते क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही भूमि आवंटन, भवन मानचित्र स्वीकृति, पट्टा विलेख निष्पादन सहित विभिन्न विभागीय सेवाओं को अधिक सुगम बनाने के लिए डिजिटल एवं सिंगल विंडो प्रणाली को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि निवेशकों की समस्याओं और लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए प्रत्येक स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। यूपीसीडा की कार्यप्रणाली को अधिक तकनीक आधारित, पारदर्शी, उत्तरदायी और परिणामोन्मुख बनाया जाएगा, ताकि उद्यमियों को उद्योग स्थापना से लेकर संचालन और विस्तार तक हर स्तर पर बेहतर सहयोग मिल सके।

ये भी पढ़ें :  ‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, ओपी राजभर का अखिलेश पर निशाना

मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना, बेहतर समन्वय और पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के औद्योगिक विकास के विजन के अनुरूप यूपीसीडा के सामूहिक प्रयास प्रदेश में निवेश आकर्षित करने, औद्योगिक अवस्थापना को मजबूत बनाने और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *