Breaking
20 Nov 2026, Fri

राजस्थान के 5 सूखा प्रभावित जिलों में 110 करोड़ से बदलेगी खेती की तस्वीर

जयपुर
 प्रदेश के किसानों को कृषि सूखे की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने के लिए सक्षम बनाने तथा वैज्ञानिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों के माध्यम से फसल प्रबंधन को सुदृढ़ करने की दिशा में कृषि विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। इस क्रम में शुक्रवार को कृषि विभाग, राजस्थान तथा दो प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों—इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स, हैदराबाद एवं सेंट्रल एरिड ज़ोन रिसर्च इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मध्य त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

राष्ट्रीय आपदा राहत कोष एवं राज्य आपदा राहत कोष से वित्त पोषित इस सूखा न्यूनीकरण परियोजना का क्रियान्वयन प्रदेश के पांच सूखा प्रभावित जिलों—जैसलमेर, नागौर, चूरू, जोधपुर एवं बाड़मेर में किया जा रहा है। परियोजना के लिए कुल 110 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है।

ये भी पढ़ें :  डांगावास में आज राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन, सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज करेंगे हजारों करोड़ की योजनाओं का ऐलान

परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ICRISAT द्वारा जैसलमेर, नागौर एवं चूरू जिलों में तथा CAZRI द्वारा जोधपुर एवं बाड़मेर जिलों में तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा। दोनों संस्थानों के विशेषज्ञ संबंधित क्षेत्रों की स्थानीय जलवायु एवं कृषि परिस्थितियों के अनुरूप उन्नत फसल प्रबंधन तकनीकों, वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों एवं प्रभावी कृषि मॉडलों के विकास तथा उनके प्रसार में सहयोग करेंगे।

ये भी पढ़ें :  पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने की संभावना, आज से तापमान में होगी बड़ी गिरावट, पचमढ़ी रहा प्रदेश में सबसे ठंडा

इस साझेदारी के माध्यम से किसानों को जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकों, बेहतर फसल प्रबंधन एवं वैज्ञानिक पद्धतियों से अवगत कराया जाएगा। इससे कृषि सूखे के प्रभाव को कम करने, उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का समुचित उपयोग करने तथा फसल उत्पादन एवं कृषि उत्पादकता को स्थिर बनाए रखने में मदद मिलेगी। विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान के शुष्क एवं अर्ध-शुष्क क्षेत्रों के किसानों को इस पहल का लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें :  अजमेर स्याही कांड: पुलिस कस्टडी में कांग्रेस नेता पर हमला, 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

इस महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर कृषि विभाग, राजस्थान की ओर से आयुक्त कृषि श्री नरेश गोयल, ICRISAT, हैदराबाद की ओर से महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक तथा CAZRI, जोधपुर की ओर से निदेशक डॉ. हनुमान सहाय जाट ने हस्ताक्षर किए।

यह पहल प्रदेश में जलवायु अनुकूल एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही सूखा प्रभावित क्षेत्रों में किसानों की चुनौतियों से निपटने की क्षमता बढ़ाने तथा कृषि क्षेत्र को अधिक सक्षम एवं सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *