Breaking
21 Nov 2026, Sat

भारत में जियो, स्टारलिंक और एयरटेल की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की तैयारी, जानें कब होगा लॉन्च

भारत में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस देने के लिए तीनों कंपनियां बड़े स्तर पर तैयारी कर रही हैं, जिसमें मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो, Elon Musk की स्टारलिंक और एयरटेल की वेनवेब के नाम शामिल हैं. सरकार पहले ही बता चुकी है कि तीनों को लाइसेंस मिल चुका है. सिक्योरिटी क्लियरेंस और स्प्रेक्ट्रम की नीलामी के बाद ये तीनों कंपनियों ऑपरेशन शुरू कर पाएंगी.

अब सवाल आता है कि भारत में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस का कब तक आगाज होगा. साथ ही क्या स्टारलिंक जियो की सस्ती सर्विस वाली रणनीति को टक्कर दे पाएंगे.

सबसे पहले शुरुआत करते हैं कि मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज से, जो रिलायंस सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. इंडियाटुडे ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रिलायंस कंपनी 1600 सैटेलाइट को अंतरित्र में स्थापित करने की योजना बना रही है. इसका नाम JioSpaceFiber होगा.

ये भी पढ़ें :  मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म ‘कुली’ की सामने आई रिलीज डेट

देशी सैटेलाइट ऑपरेटर्स पर निर्भरता को कम करना- रिलायंस जियो
रिलायंस जियो नेटवर्क का मकसद भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी को मजबूत करना और विदेशी सैटेलाइट ऑपरेटर्स पर निर्भरता को कम करना है. जियो ने इस पूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य साल 2025 तक का रखा है.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस योजना से जुड़े लोगों के हवाले से बताया गया है कि रिलायंस अब घरेलू सैटेलाइट निर्माता कंपनियों, टेक्नोलॉजी स्टार्टअप और कई बड़े ग्रुप के साथ पार्टनरशिप की संभावनाएं तलाश रही है. कंपनी इसके लिए जरूरी इंफ्रस्ट्रक्चर तैयार करना चाहती है.

जियो की योजना है कि सितंबर 2027 तक पहले सैटेलाइट का टेस्ट करना है. साल 2030 तक करीब 400-500 सैटेलाइट को तैनात करने का लक्ष्य है. वहीं, साल 2035 तक 1600 सैटेलाइट का नेटवर्क का पूरा करने का लक्ष्य है.

JioSpaceFiber के जरिए कंपनी SES के सैटेलाइट नेटवर्क तैयार करना है. साल में 2023 में कंपनी सैटेलाइट इंटरनेट का डेमो दे चुकी हैं.

ये भी पढ़ें :  धनतेरस पर वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त

स्टारलिंक के लिए राह आसान नहीं, प्राइसिंग होगी मुश्किल
स्टारलिंक अमेरिका समेत दुनियाभर के कई देशों में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस दे रहा है. वह इस सेक्टर का बड़ा और एक्सपीरियंस वाला प्लेयर है. भारत का मार्केट दुनिया के कई देशों से अलग है. भारत में टेक्नोलॉजी की लड़ाई के साथ-साथ प्राइसिंग पर भी मुकाबला होगा.

जियो प्राइसिंग के मामले में सबसे आगे नजर आता है. भारत में जियो की प्राइसिंग स्ट्रैटजी का कोई जवाब नहीं है. हालांकि अभी तक जियो ने भारत में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन प्राइसिंग के मामले में जियो एलॉन मस्क की कंपनी को कड़ी टक्कर देगा.

अमेरिका में स्टारलिंक की सर्विस की कीमत
अमेरिका में स्टारलिंक की सर्विस लाइव है. शिकागो में स्टारलिंक की रेजिडेंशियल सर्विस की शुरुआती कीमत 55 अमेरिकी डॉलर मंथली चार्ज हैस जो भारतीय करेंसी में करीब 5 हजार रुपये होती है.  

ये भी पढ़ें :  मुरैना और भिंड में 4 पुलिसकर्मियों का अंतिम संस्कार, सड़क हादसे में गई थी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस क्या है?
सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके लिए किसी मोबाइल टावर और फाइबर केबल आदि की जरूरत नहीं होती है. पृथ्वी की निचली कक्षा में सैटेलाइट का एक ग्रुप होगा, जो एक नेटवर्क तैयार करेंगे.

इसके बाद घर के ऊपर लगे टर्मिनल के जरिए वे घर के अंदर तक इंटरनेट को पहुंचाएंगे. घर पर लगे टर्मिनल केबल के जरिए एक वाईफाई राउटर से कनेक्ट होता है, जो पूरे घर में इंटरनेट सिग्नल को सर्कुलेट करता है.

भारत के रिमोट एरिया, भारतीय समुद्री सीमा और जिन जगाहों पर फाइबर केबल नहीं पहुंच पाई है, वहां सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट के जरिए हाई स्पीड इंटरनेट पहुंचाया जाएगा. 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *