Breaking
21 Nov 2026, Sat

सलमान खान ने हेटर्स को दिया जवाब, बोले- मेरी बुराई करके फॉलोअर्स बढ़ा रहे हो तो करते रहो

सुपरस्टार सलमान खान ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं. उनकी फिल्म चाहे जैसी हो, उनका स्टारडम ऐसा है कि बॉक्स ऑफिस पर वो कमाई कर ही जाती है. हालांकि पिछले कुछ समय से सलमान की फिल्में फैंस को इंप्रेस नहीं कर पाई हैं. वो अपने भाईजान का कमबैक चाहते हैं, और इस बात से खुद एक्टर भी वाकिफ हैं. हाल ही में उन्होंने फैंस और ट्रोल्स की बातों पर रिएक्ट किया है.

हेटर्स पर क्या बोले सलमान?
सलमान खान मीडिया  से बातचीत में अपनी हालिया फिल्मों को लेकर उन लोगों पर बात की, जो उनपर लगातार सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने बताया कि उनकी टीम उन्हें लोगों की शिकायत के बारे में बताती है, जो उन्हें सलमान से है. वो उनका कमबैक चाहते हैं. सलमान ने यहां तक कहा कि लोग उनकी रिलीज होने वाली फिल्म मातृभूमि को भी ट्रोल कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें :  स्पेस मिशन पर जाएंगी गयिका कैटी पेरी, अंतरिक्ष यान में होंगी सिर्फ महिलाएं

सलमान ने कहा- आजकल मैं देख रहा हूं, मेरी टीम भी मुझे बताती है. लोग कह रहे हैं कि हमें भाई वापस चाहिए. उन्होंने अच्छी फिल्में की हैं लेकिन लास्ट 5-6 फिल्मों में क्या हो गया भाई? भाई की एनर्जी नहीं रही, भाई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे. भाई को अपने दोस्तों की नहीं सुननी चाहिए, भाई ये-भाई वो. अभी मातृभूमि का ट्रेलर देखने के बाद हमें ऐसा लगा था कि भाई का कमबैक होगा, लेकिन अभी अगली फिल्म में देखते हैं. ये शायद मुमकिन नहीं होगी.

ये भी पढ़ें :  अमेज़न सेल 2024: बेस्ट नेकबैंड ब्लूटूथ इयरफ़ोन पर 80% तक की छूट

सलमान ने आगे उन लोगों को जवाब दिया, जो उनपर लगातार सवाल उठा रहे हैं. सुपरस्टार ने कहा- बोल रहे हैं, अच्छी बात है. बोलो, भाई की वजह से आप लोग सोशल मीडिया पर दिखाई तो दे रहे हो. भाई की वजह से, उनकी बुराई करके आपको फॉलोअर्स तो आ रहे हैं. आपको एक रोजगारी मिल रही है. भाई को इससे कोई परेशानी नहीं है. आपको जो करना है करो, लेकिन अपने माता-पिता को दुख मत पहुंचाओ.

ये भी पढ़ें :  तुलसी के पौधे को इस दिन भूलकर भी न छुए

कब रिलीज हो रही है सलमान की मातृभूमि?
सलमान खान की बात करें, तो इन दिनों वो अपनी फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर लगातार इसे अपनी फिल्म की हीरोइन चित्रांगदा सिंह संग प्रमोट कर रहे हैं. जल्द ही वो अपने शो बिग बॉस 20 पर भी इसका प्रमोशन करते नजर आएंगे. उनकी फिल्म 4 दिसंबर को श्रद्धा कपूर की ईठा संग क्लैश हो रही है.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *