Breaking
21 Nov 2026, Sat

यूपी में जनगणना 2027 की स्वगणना तेज, अब तक 13.96 लाख परिवारों ने ऑनलाइन दर्ज कराई जानकारी

लखनऊ
 जनगणना 2027 के तहत प्रदेश में स्वगणना की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। 16 नवंबर से शुरू हुई इस प्रक्रिया में शुक्रवार शाम तक 13,96,272 परिवारों ने अपनी जानकारी आनलाइन दर्ज की है।

इनमें 5,57,265 परिवारों ने सभी जरूरी विवरण भरकर प्रक्रिया पूरी कर ली है और उन्हें विशेष पहचान नंबर भी मिल गया है। वहीं, 8,39,007 परिवारों ने जानकारी तो दर्ज की है, लेकिन अभी अंतिम रूप से सबमिट नहीं किया है।

ये भी पढ़ें :  सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक है जेपीएनआईसी: सीएम योगी

प्रदेश में स्वगणना के लिए 30 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर परिवारों से जानकारी जुटाएंगे। ऐसे में जिन परिवारों ने अभी तक स्वगणना की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे पूरा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  ग्रीन स्टील एवं माइनिंग समिट में जिंदल स्टील की प्रभावी भागीदारी

स्वगणना में आगरा, अलीगढ़, अंबेडकरनगर, अमेठी और अमरोहा जिले सबसे आगे हैं। वहीं वाराणसी, उन्नाव, सुलतानपुर, सोनभद्र और सीतापुर में इसकी प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *