Breaking
22 Nov 2026, Sun

लोहिया पार्क में देशभर के कलाकारों ने मोह लिया मन, पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने मंच पर पहुंचकर बढ़ाया उत्साह

लखनऊ
भारत की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से लखनऊ के गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में ‘देशज उत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने मंच पर पहुंचकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को उत्तर प्रदेश सरकार के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने सम्मानित किया।

योगी सरकार में लोक संस्कृति को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। इसी के तहत देशभर की लोक संस्कृतियों को एक मंच पर आने का मौका मिला। कार्यक्रम के दौरान ..हमरे अंचला के छइयां जुड़ाल्या बलमा सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इसके बाद उत्तर प्रदेश के पारंपरिक लोकनाट्य नकटौरा ने लोगों को खूब आनंदित किया। इस आयोजन से लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक कलाओं के जरिए नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ा गया। वहीं, आल्हा गायिका संजू बघेल के …दुखियों के दुख हरने वाली और विवाह गीत ..नगर में खुशियां, ..रघुपति राघव राजा राम सुनकर लोग झूमने लगे।

ये भी पढ़ें :  हिंदू एकता पदयात्रा में बागेश्वर बाबा के पैरों में पड़े छाले, मुस्लिम समुदाय ने बरसाए फूल

इस अवसर पर अतिथियों ने देशज उत्सव को भारतीय लोक संस्कृति, लोक परंपराओं एवं देश की सांस्कृतिक विविधता को एक मंच पर प्रस्तुत करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताया। कहा कि ऐसे उत्सव हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने के साथ-साथ लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं।

ये भी पढ़ें :  श्रद्धा दुबे को लेकर चर्चा तेज, वायरल तस्वीर में पति के साथ होने का दावा; बच्चे को लेकर भी उठे सवाल

सोन चिरैया की 15 वर्षों की सांस्कृतिक साधना से उपजा देशज उत्सव भारत की मिट्टी की महक, लोक जीवन की लय और सांस्कृतिक आत्मा को समर्पित एक विशेष पहल है। देश के विभिन्न प्रांतों से आए लोक कलाकारों ने अपनी पारंपरिक लोक कलाओं एवं प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पारंपरिक कलाओं से भारतीय संस्कृति के विविध रंग हुए जीवंत

मंच पर राजस्थान की तेरह ताली, चकरी एवं घूमर, गुजरात का भवई, महाराष्ट्र की लावणी, सिक्किम का याक छम एवं सिंघी छम, मध्य प्रदेश का गेंड़ी जनजातीय लोकनृत्य एवं आल्हा-संजू, पश्चिम बंगाल का छऊ पुरुलिया, पंजाब के लोकगीत, ओडिशा का बोंडा जनजातीय लोकनृत्य, उत्तर प्रदेश का धोबिया लोकनृत्य एवं नौटंकी तथा केरल की कथकली जैसी विविध लोक एवं पारंपरिक कलाओं की प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति के विविध रंगों को जीवंत कर दिया।

ये भी पढ़ें :  Sunshine Pictures IPO: 18 अगस्त को खुलेगा इश्यू, ₹360 तक प्राइस बैंड; GMP ने बढ़ाई उम्मीद

विभिन्न प्रदेशों की सांस्कृतिक विरासत को मिला साझा मंच

दो दिवसीय देशज उत्सव के दौरान विभिन्न प्रदेशों की सांस्कृतिक विरासत को साझा मंच मिला। उत्सव के दूसरे दिन लोकसंगीत, लोकनृत्य एवं पारंपरिक कलाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां हुईं। देशज उत्सव के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता में एकता का संदेश देते हुए लोक कलाओं की समृद्ध परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान लखनऊ विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. जेपी सैनी, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. मांडवी सिंह समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *