Breaking
23 Nov 2026, Mon

नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि

– अविभाजित मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के समय से ही लागू है अतिरिक्त सुरक्षा निधि का नियम, नया नहीं

– अतिरिक्त सुरक्षा निधि बिजली बिल नहीं, इसके एवज में उपभोक्ताओं को दिया जाता है ब्याज

– मई महीने के बिल में उपभोक्ताओं को दिये गए 188 करोड़ रूपए ब्याज लाभ

– वार्षिक खपत के आधार पर 60 दिवस के औसत विद्युत देयक के बराबर सुरक्षानिधि का प्रावधान

– केवल नौ प्रतिशत उपभोक्ताओं से ही ली जा रही है अतिरिक्त सुरक्षा निधि

रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के प्रावधानों के तहत विद्युत उपभोक्ताओं से प्रतिवर्ष अक्टूबर माह में अतिरिक्त सुरक्षानिधि (डिपाजिट मनी )  की गणना कर बिजली बिल के माध्यम से राशि जमा कराई जाती है। यह गणना उपभोक्ताओं की पिछले 12 माह की विद्युत खपत के आधार पर की जाती है। इस जमा राशि पर बैंक से भी अधिक दर पर ब्याज उपभोक्ताओं को प्रदान किया जाता है। बीते वर्ष अतिरिक्त सुरक्षा निधि पर 188.53 करोड़ रुपए का ब्याज उपभोक्ताओं के बिल में समायोजित किये गए।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-कोरबा में घायल जंगली हाथी गांव में घुसा, सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे भगाने

उपभोक्ता व्दारा अधिक खपत करने पर अतिरिक्त सुरक्षा निधि जमा कराने का नियम नया नहीं है, बल्कि अविभाजित मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के समय यह लागू है। उपभोक्ता की खपत का विश्लेषण कर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अतिरिक्त सुरक्षा निधि की गणना करता है। प्रावधान के अनुसार दो महीने यानी 60 दिवस की औसत विद्युत खपत के देयक के बराबर सुरक्षानिधि जमा कराया जाता है। साल में जिन उपभोक्ताओं की बिजली खपत बढ़ जाती है, केवल उनसे अतिरिक्त सुरक्षा निधि ली जाती है। इसकी गणना पहले से जमा सुरक्षा निधि और निर्धारित राशि के बीच अंतर होने पर ही अतिरिक्त सुरक्षा निधि की मांग उपभोक्ता से की जाती है। यह राशि बिजली खपत का शुल्क नहीं होता है, बल्कि उपभोक्ता की जमानत राशि है।  इस वर्ष प्रदेशभर 9 प्रतिशत से भी कम उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षा निधि ली गई है। प्रदेश में 67.57 लाख उपभोक्ता हैं, जिनसे केवल 6 लाख 18 हजार उपभोक्ताओं को अतिरिक्त सुरक्षा निधि जमा कराई जानी है। यदि उपभोक्ता की खपत कम हो, तब उसे अतिरिक्त सुरक्षा निधि बिजली बिल में समायोजित कर लौटाई भी जाती है।

ये भी पढ़ें :  3 लाख 55 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं ने कराई केवायसी

यह सुरक्षा निधि बिजली बिल नहीं ,बल्कि उपभोक्ता की डिपाजिट मनी है, जिसे कनेक्शन बंद करने की दशा में लौटाया जाता है। इस पर उपभोक्ता को हर साल बैंक के सेविंग खाते से मिलने वाली दर से भी अधिक दर पर ब्याज दी जाती है। रिजर्व बैंक आफ इंडिया के नियमानुसार इसमें इस साल 5.75 प्रतिशत की दर से ब्याज प्रदान किया गया है, जिसे मई महीने के बिल में समायोजित कर हर उपभोक्ता को ब्याज दिया गया है। इसकी राशि 188.53 करोड़ रुपए है। यह बैंक से मिलने वाली ब्याज दर से अधिक है। कनेक्शन स्थायी रूप से बंद होने पर बकाया देयकों का समायोजन करने के बाद सुरक्षा निधि उपभोक्ता को वापस कर दी जाती है।

इसलिए आवश्यक है सुरक्षानिधि
डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की मासिक विद्युत खपत का देयक अगले माह जारी किया जाता है। इसके बाद उपभोक्ताओं को देयक की राशि जमा करने के लिए 15 दिवस का अतिरिक्त समय भी दिया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग दो माह का समय लग जाता है। इसी अवधि को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने 60 दिवस की औसत विद्युत खपत के देयक के बराबर सुरक्षानिधि जमा करने का प्रावधान किया है।

ये भी पढ़ें :  नेत्रदान को पारिवारिक परम्परा बनाये, भारत में 1 करोड़ 20 लाख लोग पूरी तरह से हैं दृष्टिहीन: डॉ. मिश्र

किस्तों में भी जमा कर सकते हैं अतिरिक्त सुरक्षानिधि
उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सुरक्षानिधि की राशि किस्तों में जमा करने का प्रावधान भी किया गया है।  उपभोक्ता अपने वितरण केंद्र में जाकर इसे किश्तों में जमा करने का आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत उच्चदाब विद्युत उपभोक्ताओं के अनुरोध पर संबंधित क्षेत्रीय मुख्य अभियंता को अतिरिक्त सुरक्षानिधि की राशि किस्तों में जमा करने की सुविधा प्रदान की जाती है। अतिरिक्त सुरक्षानिधि की गणना, पूर्व में जमा राशि तथा वार्षिक विद्युत खपत के आधार पर की जाती है।
 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *