Breaking
23 Nov 2026, Mon

‘जनता का भरोसा NDA पर, इंडी गठबंधन में सिर्फ सीटों की खींचतान’, भाजपा नेताओं का तीखा हमला

'इंडी गठबंधन में कोई किसी की सुनने को तैयार नहीं', मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर साधा निशाना

सीट शेयरिंग के बहाने एक दूसरे को राजनीतिक हैसियत दिखा रहे सपा और कांग्रेस: दानिश आजाद अंसारी

सीटों के बंटवारे में उलझी रहेंगी सपा-कांग्रेस, यूपी में तीसरी बार खिलेगा कमल: यूपी भाजपा उपाध्यक्ष नीरज सिंह

लखनऊ
सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर भाजपा नेताओं ने तीखा निशाना साधा है। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि इंडी गठबंधन में कभी सकारात्मक तालमेल नहीं रहा। जबकि, मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर आपसी खींचतान का आरोप लगाया। वहीं, यूपी भाजपा के उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों की साजिशें नाकाम हो जाएंगी। एनडीए के सभी दल 2027 के लिए मजबूती से एकजुट हैं।

ये भी पढ़ें :  ब्लू ड्रम मर्डर केस में आज मुस्कान और साहिल को सजा, 13 महीने से मुस्कान से मिलने नहीं आया कोई

'गठबंधन चुनाव तक सीमित, जमीन पर कोई असर नहीं'
नरेंद्र कश्यप ने कहा कि इंडी गठबंधन के दलों के बीच कभी सकारात्मक तालमेल नहीं रहा। चुनाव के समय गठबंधन की बात होती है, लेकिन चुनाव खत्म होते ही ये दल अलग-अलग रास्तों पर चलने लगते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता हासिल करने के लिए ये दल सिद्धांतों और विचारों से समझौता करते हैं। हकीकत यह है कि इस गठबंधन का यूपी में कोई जनाधार नहीं है।

ये भी पढ़ें :  मुश्किल घड़ी में 'अभिभावक' बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

'सीटों के लिए आपस में खींचतान कर रहे गठबंधन के दल'
दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि इंडी अलायंस के घटक दलों के बीच इतनी खींचतान है कि कोई किसी की सुनने को तैयार नहीं है। सीट शेयरिंग के बहाने दोनों दल एक-दूसरे को अपनी राजनीतिक हैसियत दिखा रहे हैं। बैठक में दोनों दल ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करने की कोशिश में लगे हैं, ताकि जनता को गुमराह किया जा सके। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की 25 करोड़ जनता NDA पर विश्वास करती है और यही वजह है कि गठबंधन लगातार दो बार से सत्ता में है। 2027 में डबल इंजन की सरकार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।

ये भी पढ़ें :  वन स्टाप सेंटर के प्रशासकों और काउंसलर्स की 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आज 16 अक्टूबर से

'एनडीए के सभी घटक दल 2027 के लिए एकजुट'
नीरज सिंह ने कहा कि सपा-कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर किस तरह से घमासान मचा हुआ है, यह सब देख ही रहे हैं। चुनाव से पहले ही इन्हें अपनी हार नजर आ रही है, इसीलिए ये आपस में ही लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल मजबूती से एक साथ खड़े हैं। 2027 में प्रदेश में लगातार तीसरी बार कमल खिलेगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *