Breaking
25 Nov 2026, Wed

26 नवंबर को प्रदेशभर में मनाया जाएगा संविधान दिवस

रायपुर

भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में छत्तीसगढ़ में 26 नवंबर 2026 को ‘संविधान दिवस’ समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संस्कृति विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।समारोह के अंतर्गत प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम और जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन

26 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे जिला, विकासखंड, तहसील और ग्राम स्तर पर शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, नगरीय निकायों एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों व संगठनों में भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन होगा। नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं को MY Govपोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उद्देशिका वाचन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह सुविधा 22 अनुसूचित भाषाओं और अंग्रेजी सहित कुल 23 भाषाओं में उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें :  श्वेता अस्पताल में प्रसूता अंजली सिंह की मौत का मामला गरमाया, अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की मांग

संविधान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

युवाओं और विद्यार्थियों को 18 से 26 नवंबर 2026 तक MY Gov पोर्टल पर आयोजित संविधान प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 24 से 26 नवंबर 2026 तक होने वाले विकसित भारत युवा संवाद में जिला युवा अधिकारियों के जरिए अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। स्कूल और कॉलेजों में निबंध लेखन, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, संगोष्ठी, परिचर्चा तथा पोस्टर व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें :  शिक्षा के क्षेत्र में सुकमा की नई उड़ान

राज्य शासन के संस्कृति विभाग के सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर कहा है कि जिलों में गतिविधियों के बेहतर समन्वय के लिए जिला स्तर पर एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी नामांकित किया जाए। आयोजित कार्यक्रमों, प्रतिभागियों की संख्या और गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन फोटोग्राफ्स सहित संस्कृति विभाग की ईमेल आईडीemail ID:-sanskriti.rajbhasha@ gmail.com  पर भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। आयोजन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए संस्कृति विभाग से नोडल अधिकारी श्री युगल तिवारी (मोबाइल 94063-98080) से संपर्क किया जा सकता है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *