Breaking
25 Nov 2026, Wed

सपा की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर ओम प्रकाश राजभर का तंज, बोले- ‘बड़के भैया’ को जवाब है या ‘M’ वाले इमरान भाई को

सपा की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर ओम प्रकाश राजभर का तंज, बोले-  'बड़के भैया' को जवाब है या 'M' वाले इमरान भाई को

'ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से घबराए अखिलेश', सपा की पहली लिस्ट पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का तीखा हमला

अखिलेश में राजनीतिक समीकरण बचाने की दिख रही बेचैनी: मंत्री ओम प्रकाश राजभर

पांच सीटों का ऐलान दिखाता है कि अखिलेश सभी 403 सीटों को लेकर घबराएं हुए हैं: राजभर

लखनऊ,
समाजवादी पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन अभी फाइनल नहीं हुआ और अखिलेश यादव ने जल्दबाजी में उम्मीदवार भी घोषित कर दिए। उन्होंने पूछा कि यह कांग्रेस के 'बड़के भैया' को जवाब है या 'एम' वाले इमरान भाई को। राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अखिलेश यादव ओवैसी और चंद्रशेखर की जोड़ी देखकर इतना घबरा गए हैं कि उन्होंने पहली लिस्ट में पांच में से चार मुस्लिम उम्मीदवार घोषित कर दिए। 

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में किया बाढ़ का हवाई सर्वे

राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव एक तरफ कांग्रेस को 26 सीटों का संदेश दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की पसंद वाली सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर रहे हैं। अखिलेश यादव में गठबंधन बचाने की चिंता और अपना राजनीतिक समीकरण बचाने की बेचैनी दोनों साफ दिख रहे हैं। राजभर ने कहा कि कांग्रेस को भी इस पर ध्यान देना चाहिए कि कैसे अखिलेश बातचीत के बीच एक-एक करके उसकी पसंद की सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित करते जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सनातन धर्म को चोट पहुंचाने की कोशिश की गई है, प्रसाद में चर्बी मिलाने वाले को फांसी की सजा मिले

'ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से घबराए अखिलेश'

ओम प्रकाश राजभर ने सपा की पहली सूची में मुस्लिम उम्मीदवारों की संख्या को लेकर भी अखिलेश पर निशाना साधा।  राजभर ने सवाल उठाया कि ओवैसी और चंद्रशेखर की रैली से पहले चार मुस्लिम उम्मीदवारों की घोषणा संयोग है या मुस्लिम वोटों में सेंध लगने का डर। राजभर ने कहा कि अखिलेश ने टिकट तो पांच ही घोषित किए हैं, लेकिन उनकी घबराहट पूरी 403 सीटों वाली दिखाई दे रही है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *