Breaking
27 Nov 2026, Fri

संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की

मुंबई / लखनऊ 

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं. इस बीच शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने सीएम योगी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने सीएम योगी को काबिल नेता और हिंदुत्व का मजबूत चेहरा बता दिया है. इतना ही नहीं, राउत ने यहां तक कह दिया कि वे सीएम योगी से बहुत प्यार करते हैं. उन्होंने कहा- 'योगी नहीं तो यूपी नहीं। 

संजय राउत ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ ने खुद को बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बताया है तो यह बहुत अच्छी बात है. राउत ने कहा कि अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो यह काबिल-ए-तारीफ है. उन्होंने सीएम योगी को एक काबिल नेता बताया है. उन्होंने सीएम योगी को हिंदुत्व का मजबूत चेहरा बताते हुए यहां तक कह दिया है कि 'अगर योगी नहीं तो यूपी नहीं'. उन्होंने कहा, 'यूपी में योगी जी ही रहेंगे। 

ये भी पढ़ें :  हितग्राही को हक की सौ प्रतिशत राशि मिले, यह प्रधानमंत्री मोदी के शासन में ही संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सीएम योगी हिंदुत्व का मजबूत चेहरा: राउत
राउत ने कहा कि सीएम योगी हिंदुत्व का एक ऐसा चेहरा हैं जो सबसे ऊपर हैं. उन्होंने कहा कि अगर सीएम योगी ने खुद को मुख्यमंत्री का चेहरा बताया है तो इसका मतलब है कि उन्हें भरोसा है कि यूपी में बीजेपी को बहुमत मिलेगी और निर्वाचित विधायक उन्हें चुनेंगे. वहीं, बीजेपी में चल रही नाराजगी की खबरों पर उन्होंने कहा कि ऐसा हर पार्टी में होता है. उन्होंने इसे सामान्य बताया है। 

संजय राउत के इस बयान के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं. खास बात यह है कि उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब गुरुवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया है. सपा और शिवसेना (UBT) दोनों INDIA गठबंधन का हिस्सा है. लेकिन इसके बावजूद राउत ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलकर तारीफ की है. उन्होंने सीएम योगी को काबिल नेता और हिंदुत्व का मजबूत चेहरा बता दिया है। 

ये भी पढ़ें :  पक्का आवास पाने से कोई न छूटे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

संजय राउत पहले भी कर चुके हैं योगी की तारीफ 
संजय राउत का यह बयान इसलिए भी खास है क्योंकि शिवसेना (UBT) इंडिया गठबंधन का हिस्सा है, जो बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है. इसके बावजूद राउत ने योगी की तारीफ में कोई कसर नहीं छोड़ी. इसके अलावा यह कोई पहला मौका नहीं है, जब संजय राउत ने सीएम योगी की तारीफ की हो. इसे पहले भी 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद राउत ने कहा था कि लोकतंत्र में उन लोगों की तारीफ करनी चाहिए, जिन पर लोग विश्वास करते हैं, एक बार उन्होंने सीएम योगी को अपना अच्छा दोस्त बताया था। 

ये भी पढ़ें :  12–14 मार्च तक मौसम का कहर: IMD का हाई अलर्ट, कई राज्यों में भयंकर बारिश की चेतावनी

यूपी में चुनावी हलचल तेज 
यूपी में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो गई है. इस बीच योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम के तौर पर 10 साल पूरे कर चुके हैं. 2017 में वह पहली बार सीएम बने थे, जबकि 2022 में दोबारा से सीएम चुने गए थे. एक तरफ बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में है, तो दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी भी तैयारियों में जुटी है. ऐसे में राउत का यह बयान इंडिया गठबंधन के अंदर भी चर्चा का विषय बन गया है। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *