Breaking
28 Nov 2026, Sat

ब्लैक फ्राइडे सेल में स्मार्टफोन पर बंपर छूट, Galaxy S25 Ultra से iPhone 16 तक डील

Amazon से लेकर Flipkart तक, ढेरों ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ब्लैक फ्राइडे सेल 2026 (Black Friday Sale 2026) लाइव है. Amazon की सेल 30 नवंबर तक चलेगी, जबकि फ्लिपकार्ट पर भी कई सेल ब्लैक फ्राइडे सेल टैग के साथ लिस्ट हैं. इसके अलावा क्रोमा, विजय सेल्स और कई प्लेटफॉर्म पर सेल जारी है.

ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान स्मार्टफोन, मोबाइल असेसरीज, कंप्यूटर, लैपटॉप, पावर बैंक और चार्जर आदि को भी सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील्स के बारे में डिटेल्स में जानते हैं. साथ ही जानते हैं कि कैसे चेक करें कि वह अब तक का सबसे कम दाम है.

सेल में फोन खरीदने के तीन फायदे
    सेल के दौरान स्मार्टफोन खरीदने तीन डायरेक्ट फायदे मिलते हैं. इसमें पहला तो डायरेक्ट प्राइस कट होता है, जिसकी वजह से ओरिजनल प्राइस की तुलना में दाम सस्ते हो जाते हैं.
    सेल के दौरान स्मार्टफोन या अन्य कोई सामान खरीदने का दूसरा फायदा ये है कि बैंक ऑफर का फायदा मिलता है. अधिकतर पोर्टल पर चुनिंदा बैंक के कार्ड पर 10 परसेंट तक का डिस्काउंट देते हैं.
    सेल के दौरान एक्सचेंज वैल्यू भी अच्छी मिलती है. नया स्मार्टफोन खरीदते समय पुराने हैंडसेट को सेल किया जा सकता है. पुराने फोन की कीमत आपके हैंडसेट की कंडिशन पर निर्भर करती है.

ये भी पढ़ें :  इन दिनों विवादों में फंसे मशहूर सिंगर सोनू निगम

सेल में स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर
सेल के दौरान iPhone से सैमसंग तक के फोन सस्ते दाम में मिल रहे हैं. सेल के दौरान फ्लैगशिप ग्रेड का स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra को सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है. इसमें QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 12GB RAM और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी है.

ये भी पढ़ें :  iPhone 17 सिर्फ ₹54,149 में! Flipkart सेल में मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, जानें कैसे उठाएं फायदा

Samsung Galaxy S25 Ultra में 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है. इसमें गैलेक्सी AI फीचर्स भी मिलते हैं. ऐमेजॉन इंडिया पर अब ये फोन 1,04,999 रुपये में लिस्ट है, जबकि दीवाली सेल के दौरान इसको 85 हजार रुपये तक में खरीदा गया है.

Samsung Galaxy S25 पर भी डील
Amazon India पर जारी सेल के दौरान Samsung Galaxy S25 को भी सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. यह भी एक फ्लैगशिप ग्रेड का स्मार्टफोन है, जिसमें 6.2-Inch का डिस्प्ले दिया गया है. इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जिसके साथ 12GB RAM और 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. इसमें 50MP का ट्रिपल कैमरा मिलेगा. अभी यह 64,999 रुपये में लिस्ट है.

ये भी पढ़ें :  देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- पांच पांडव हैं भारत की तीनों सेनाएं, पीएम मोदी और अमित शाह, मिलकर सिंदूर का लिया बदला

Apple iPhone 16 (128GB) पर बंपर ऑफर
iPhone 16 एक पॉपुलर स्मार्टफोन रह चुका है, जिसमें iPhone 17 जैसे कई फीचर्स शामिल हैं. इस स्मार्टफोन में A18 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. इसमें कैमरा कंट्रोल्स बटन भी मिलता है. इसमें बैक पैनल पर डुअल 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. सेल के दौरान यह 76,990 रुपये में लिस्ट है.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *