Breaking
29 Nov 2026, Sun

वन भूमि पर दो दर्जन से अधिक अवैध खदानें, अब जेसीबी से बंद कराने में जुटा वन विभाग

वन भूमि पर दो दर्जन से अधिक अवैध खदानें, अब जेसीबी से बंद कराने में जुटा वन विभाग

पहाड़ी चौकी के पास बड़े पैमाने पर निकाले गए पत्थर के ब्लॉक, मौके पर चार जेसीबी से खदानों को बंद कराने का काम, कैमरा देखते ही मौके से हटे वनकर्मी

मुरैना
 सामान्य वन मंडल मुरैना की पहाड़ी चौकी के पास वन भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध पत्थर खनन का मामला सामने आया है। पहाड़ी गांव के नीचे करीब दो दर्जन से अधिक खदानें संचालित होने की जानकारी मिली है। इन खदानों से पत्थर के बड़े-बड़े ब्लॉक निकालकर मुरैना, ग्वालियर और बामोर सहित आसपास के क्षेत्रों में स्थित क्रेशर प्लांट तक पहुंचाए जा रहे थे। यहां पत्थरों की कटिंग के बाद उन्हें तैयार कर दूसरे शहरों में सप्लाई किया जाता था।

ये भी पढ़ें :  माइक्रो इण्डस्ट्रीज स्थापित करने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कलस्टर की प्लानिंग करें : हर्षिका सिंह

मामले का खुलासा तब हुआ, जब वन विभाग की टीम इन खदानों को जेसीबी मशीनों से बंद कराने में जुटी थी। मौके पर चार जेसीबी मशीनें लगाई गई थीं। मीडिया की टीम जब मौके पर पहुंची तो खदानों को बंद कराने का काम चल रहा था। कैमरा चालू होते ही मौके पर मौजूद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी असहज नजर आए। कुछ कर्मचारी मुंह बांधकर वहां से निकलने लगे, जबकि जेसीबी मशीनों को भी बंद करा दिया गया।

– 20 फीट तक गहरे हो चुके हैं गड्ढे

नेशनल हाईवे-44 से करीब चार किलोमीटर दूर स्थित पहाड़ी चौकी के पास वन भूमि पर खनन के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। कई स्थानों पर करीब 20 फीट तक गहरे गड्ढे हो चुके हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इतने बड़े स्तर पर खनन का काम लंबे समय तक कैसे चलता रहा और वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी क्यों नहीं लगी। अब खदानों को बंद कराने की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों की आवाजाही रोकने के लिए भी क्षेत्र में वनरक्षकों की तैनाती किए जाने की बात सामने आई है।

ये भी पढ़ें :  गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट रोमांच, मनोरंजन और सांस्कृतिक अनुभवों का एक अद्भुत संगम - प्रमुख सचिव शुक्ला

– डिप्टी रेंजर ने खदानों को बताया रास्ता

मौके पर मौजूद डिप्टी रेंजर सोनू सिकरवार से जब खनन को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने मीडिया से ही पूछा कि किसकी अनुमति से यहां आए हैं और अपना परिचय पत्र दिखाने को कहा। वहीं, खदानों के संबंध में उनका कहना था कि यहां खनन नहीं हो रहा था, बल्कि माफिया रास्ता बना रहे थे और उन्हीं रास्तों को बंद कराया जा रहा है। हालांकि मौके पर पत्थर निकालने से बने गहरे गड्ढे और खनन के निशान दिखाई दे रहे थे।

ये भी पढ़ें :  लाड़ली बहना योजना: महिलाओं के खाते में 29वीं किस्त, अगली बार 1500 रुपए तक मिलने वाले हैं

– जिम्मेदार अधिकारियों ने नहीं दिया जवाब

इस पूरे मामले में वन विभाग का पक्ष जानने के लिए डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल, एसडीओ और रेंजर से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन अधिकारियों से बात नहीं हो सकी। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि वन भूमि पर इतनी बड़ी संख्या में खदानें किसकी अनुमति या संरक्षण में संचालित होती रहीं। यदि अवैध खनन हुआ है तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों और खनन में शामिल लोगों पर कार्रवाई कब होगी। फिलहाल खदानों को बंद कराने की कार्रवाई के बीच वन विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *