आज इंटक मैदान हजीरा में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय डॉ. दर्शन सिंह जी की 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा एवं विशेष अतिथि राज्यसभा सांसद अशोक सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा
"स्वर्गीय डॉ. दर्शन सिंह जी सादगी, समर्पण और संघर्ष के प्रतीक थे। उनका संपूर्ण जीवन समाजसेवा और जनहित के लिए समर्पित रहा। मितेंद्र दर्शन सिंह जिस सेवा भाव से मानव सेवा का पुनीत कार्य कर रहे हैं, वही जीवन की सबसे बड़ी पूजा है। जरूरतमंदों की सेवा करना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना वास्तव में सराहनीय कार्य है।"
"मितेंद्र दर्शन सिंह अपने पिता स्वर्गीय डॉ. दर्शन सिंह जी के बताए मार्ग पर चलकर निरंतर लोगों की सेवा कर रहे हैं। अपने पिता के आदर्शों और सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंदों की मदद करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उनके द्वारा आयोजित यह निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर जनसेवा की उसी परंपरा को आगे बढ़ाने का सराहनीय प्रयास है।" कार्यक्रम का संचालन महाराज सिंह पटेल ने किया
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कांग्रेसजनों, चिकित्सकों एवं गणमान्य नागरिकों ने स्व. डॉ. दर्शन सिंह जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्व डॉ दर्शन सिंह मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराया गया।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com