Breaking
10 Nov 2026, Tue

सिरौली के कल्याणपुर गांव अचानक से विस्फोट, तीन-चार मकान गिरे, हादसे में दो की मौत

बरेली
सिरौली के कल्याणपुर गांव अचानक से विस्फोट हो गया। हादसे में तीन-चार मकान गिर गए। मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। करीब पांच से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस भी अभी तक विस्फोट की स्पष्ट जानकारी नहीं बता पा रही है।

ये भी पढ़ें :  आगरा राजेश्वर महादेव मंदिर का 1.42 करोड़ से होगा विकास

हालांकि, पटाखों के भी कुछ ट्रेस मिले हैं। संभावना अन्य किसी चीज से धमाके की भी आ रही है। पीएचसी रामनगर के चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार के अनुसार पीएचसी पर अभी तक छह लोग पहुंच चुके हैं।

इसमें से दो की मृत्यु हो गई, जबकि फातिमा और सितारा दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस भी गई है। कुछ लोग मलबे में भी दब गए हैं। पुलिस उन्हें निकालने का काम कर रही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *