Breaking
24 Nov 2026, Tue

विजयदशमी पर परंपरा के अनुसार पुलिस लाइन में मंत्री, सांसद, विधायक और कलेक्टर SP ने की हथियारों की पूजा

जबलपुर

विजयदशमी पर्व पर परंपरा के अनुसार हर साल की तरह आज भी पुलिस लाइन में शस्त्र और वाहनों की पूजा की गई। पुलिस लाइन में पुलिस के सभी वाहनों की साफ-सफाई कर उन्हें एक लाइन से खड़ा किया गया इसके साथ ही पुलिस ने अपने सभी हथियारों को पूजा स्थल में रखा इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच पूजा की गई।

ये भी पढ़ें :  Jabalpur में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, समर्थन मूल्य पर पुराने गेहूं की आशंका में कई गोदाम सील

शस्त्र पूजन में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी के साथ कलेक्टर, आईजी, एसपी, और अन्य अधिकारी शामिल हुए। हथियाराें पर फूल अर्पित किए और इसके बाद हवन किया जिसके बाद अधिकारियों ने हर्ष फायरिंग की। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि हमारी हजारों साल की परंपरा रही है कि शास्त्र के साथ शस्त्र की पूजन का विधान रहा है।

ये भी पढ़ें :  उज्जैन : लोकायुक्त के शिकंजे मे आया नीमच का पटवारी, 7000 रुपए लेते रंगेहाथ दबोचा

उन्होंने कहा कि खासकर पुलिस के पास इस बात का अधिकार है कि वो शस्त्र और शास्त्र दोनों का संरक्षण करें। वहीं शस्त्र पूजन में शामिल हुए विधायक अशोक रोहाणी ने विजयदशमी की बधाई देते हुए कहा की हमारी परंपरा रही है कि शस्त्र और शास्त्र एक साथ चलते हैं। विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि जो अधर्मी असत्य के मार्ग पर अधर्म का रास्ता अपनाते हैं उनके लिए शस्त्र की जरूरत पड़ती है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *