Breaking
22 Nov 2026, Sun

रानी दुर्गावती लोक के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद समिति गठित

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में “रानी दुर्गावती लोक” योजना के निर्माण, क्रियान्वयन और अन्य संबंधित विषयों के संबंध में निर्णय के लिए 5-सदस्यीय मंत्रि-परिषद समिति का गठन किया गया है। जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, वन और पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत और संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी मंत्रि-परिषद समिति के सदस्य हैं।

ये भी पढ़ें :  समग्र ई-केवाईसी के लिए विशेष अभियान चलाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

समिति के सदस्य सचिव पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव होंगे।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *