Breaking
18 Nov 2026, Wed

अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मरी, हादसे में महिला की मौत, पति घायल

करनाल
हरियाणा के करनाल जिले में ताऊ देवी लाल चौक पर अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। महिला अपने पति के साथ रिश्तेदार के यहां संवेदना व्यक्त करने जा रही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें :  रूस से तेल खरीद पर अमेरिका फिर नरम, क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

जानकारी के मुताबिक रविवार को करवा चौथ के दिन करनाल के कर्ण विहार निवासी बाला देवी अपने पति सुभाष के साथ बाइक पर सवार होकर शिव कॉलोनी में रिश्तेदार के घर जा रही थीं। वे अपने परिवार में किसी ऐसे व्यक्ति के यहां संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे, जिसकी दस दिन पहले मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें :  भोजशाला विवाद में मुस्लिम पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से झटका, एएसआई सर्वे पर दखल से इनकार, अब हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

सुभाष ने बताया कि ताऊ देवी लाल चौक के पास वे पहुंचे ही थे कि पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक आया और बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाला देवी सड़क पर गिर गई और वह दूसरी साइड गिरा। ट्रक उसकी पत्नी बाला को कुचलता हुआ मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें :  MAMC में छात्रों के लिए 573 करोड़ की लागत से बनेंगे दो नए हॉस्टल

वहीं जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि महिला बाला देवी की मौत हो गई है, जबकि उसके पति सुभाष घायल हुए है। घायल को अस्पताल भेज दिया है और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *