Breaking
19 Nov 2026, Thu

जयपुर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 48 घंटे में 6 हजार से ज्यादा चालान काटे

जयपुर
राजधानी जयपुर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़कों पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को एक ही दिन में शहर भर में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 2,476 वाहन चालकों के चालान काटे गए, वहीं नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 31 ऑटो को जब्त किया गया।

डीसीपी (नॉर्थ) प्रवीण नायक नुनावत के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत पिछले दो दिनों में पुलिस कुल 6,212 वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई कर चुकी है।

ये भी पढ़ें :  वंदे मातरम्@150 कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक-, उत्सव के रूप में हो आयोजन – मुख्य सचिव

मंगलवार को हुई कार्रवाई का पूरा लेखा-जोखा
मंगलवार को शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात पुलिस की टीमों ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर निम्नलिखित कार्रवाई की गई:

उल्लंघन का प्रकार                                          कार्रवाई
नो-पार्किंग                                        सड़क पर गलत तरीके से खड़े 1,496 वाहनों के चालान काटे गए।
अवैध व नियम तोड़ने वाले ऑटो       121 ऑटो चालकों के चालान हुए और गंभीर उल्लंघन पर 31 ऑटो जब्त किए गए।
ब्लैक फिल्म                                    शीशों पर काली फिल्म लगाकर घूम रहे 47 वाहनों के चालान किए गए।
अन्य यातायात नियम उल्लंघन        अन्य श्रेणी के तहत शेष वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया (कुल 2,476 चालान)।

ये भी पढ़ें :  पाकिस्तान में चल रहे थे भारत के नंबर, ATS ने ISI मॉड्यूल का किया खुलासा

दो दिनों में 6,212 चालान: आगे भी जारी रहेगी सख्ती
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को भी जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 3,736 वाहन चालकों के चालान काटे थे। इस तरह महज 48 घंटों के भीतर 6,212 वाहन चालक पुलिस के रडार पर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें :  जनता के लिए आज से खुला राष्ट्रपति भवन का ‘अमृत उद्यान’ — जानें टिकट, टाइमिंग और जरूरी जानकारी

यातायात पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शहर के प्रमुख मार्गों पर बेतरतीब पार्किंग, अवैध रूप से संचालित होने वाले ऑटो और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और यह विशेष अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *