Breaking
18 Nov 2026, Wed

राजस्थान के सभी मेडिकल कॉलेजों में लागू होगी SMS की एंटी रैगिंग गाइडलाइन, मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

जयपुर
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने एसएमएस मेडिकल कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी की टीम को अन्य मेडिकल कॉलेजों में जाकर वहां के कॉलेज प्रशासन को मार्गदर्शन एवं मेंटरिंग देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसएमएस मेडिकल कॉलेज द्वारा रैगिंग की रोकथाम के लिए तैयार की गई गाइडलाइन एवं व्यवस्थाओं को प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में लागू किया जाए। प्रत्येक कॉलेज में एंटी रैगिंग कमेटी एवं स्क्वॉड सक्रिय रहें और नियमित निरीक्षण, निगरानी तथा शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कमेटियों की नियमित बैठकें हों तथा शिकायतों, जांच और की गई कार्रवाई का रिकॉर्ड भी संधारित किया जाए।

ये भी पढ़ें :  मंदिर में मोदी, CM गहलोत और अमिताभ समेत 50 हस्तियों की हैं मूर्तियां, कोटा में आज होगा उद्घाटन

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मेडिकल कॉलेजों में विद्यार्थियों को रैगिंग के विरुद्ध जागरूक किया जाए। नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से एंटी रैगिंग संबंधी शपथ पत्र लिए जाएं। वरिष्ठ विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों को भी रैगिंग के विरुद्ध स्पष्ट रूप से निर्देशित किया जाए। मेंटर-मेंटी कार्यक्रम को प्रभावी बनाया जाए, ताकि नए विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं मानसिक सहयोग मिल सके और वे किसी भी समस्या को बिना संकोच साझा कर सकें।

ये भी पढ़ें :  भारत का हॉकी में जलवा, जापान को 7-0 से रौंदकर जूनियर एशिया कप के क्वार्टर फाइनल में एंट्री

श्री खींवसर ने  कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाला प्रत्येक विद्यार्थी अपने परिवार की उम्मीदों और सपनों को लेकर यहां आता है। अभिभावक अपने बच्चों को बेहतर भविष्य और समाज की सेवा करने के उद्देश्य से चिकित्सा शिक्षा के लिए भेजते हैं। ऐसे में रैगिंग जैसी घटनाओं से किसी युवा का आत्मविश्वास, मानसिक स्वास्थ्य और भविष्य प्रभावित होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी भी विद्यार्थी का भविष्य कुछ लोगों के अनुचित व्यवहार की भेंट नहीं चढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कॉलेजों का वातावरण भयमुक्त, सुरक्षित और सहयोगपूर्ण होना चाहिए, जहां विद्यार्थी सम्मान के साथ शिक्षा प्राप्त कर सकें। रैगिंग किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसमें संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  जयपुर में अमित शाह का दावा: 2027 तक तीन साल में सुप्रीम कोर्ट तक मिलेगा न्याय

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने सभी कॉलेज प्रशासन को निर्देश दिए कि एंटी रैगिंग व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। विद्यार्थियों को शिकायत दर्ज करवाने के लिए उपलब्ध माध्यमों एवं हेल्पलाइन की जानकारी दी जाए तथा प्रत्येक शिकायत पर समयबद्ध कार्रवाई की जाए

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *