Breaking
18 Nov 2026, Wed

माघ मेला 2027 में दिखेगा इंद्रधनुषी नजारा, सात सेक्टरों की होगी अलग-अलग रंगों से पहचान

प्रयागराज
माघ मेला-2027 में इस बार मेला क्षेत्र की तस्वीर कुछ अलग नजर आएगी। संगम की रेती पर बसने वाली अस्थायी नगरी इंद्रधनुष के सात रंगों से सजेगी। मेला प्रशासन ने सातों सेक्टरों को अलग-अलग रंगों में विकसित करने की तैयारी की है। इसके तहत प्रत्येक सेक्टर के लिए एक रंग निर्धारित किया जाएगा। उसी रंग की थीम पर संबंधित सेक्टर में शिविरों से लेकर कार्यालयों तक की सजावट की जाएगी। इससे मेला क्षेत्र को आकर्षक स्वरूप देने के साथ ही हर सेक्टर की अलग पहचान भी स्थापित होगी।

अभी तक मेला क्षेत्र में सेक्टरों की पहचान मुख्य रूप से उनके नंबर और स्थान के आधार पर होती रही है। श्रद्धालुओं, कल्पवासियों और संस्थाओं को अपने शिविर तक पहुंचने के लिए सेक्टर नंबर का सहारा लेना पड़ता है। इस बार रंगों के इस्तेमाल से यह व्यवस्था और आसान बनाने की योजना है। जिस सेक्टर में जो रंग निर्धारित होगा, वहां के शिविरों और कार्यालयों में भी उसी रंग का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे दूर से ही संबंधित सेक्टर की पहचान की जा सकेगी। मेला प्रशासन की इस पहल के पीछे मेले की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने की सोच है। इंद्रधनुष के सात रंगों को सात सेक्टरों से जोड़ने पर पूरे मेला क्षेत्र में एकरूपता भी दिखाई देगी और हर सेक्टर की अपनी अलग पहचान होगी। खासकर पहली बार माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और कल्पवासियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सहूलियत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें :  देवरिया में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, पैर में लगी गोली; 12 मुकदमों वाला आरोपी गिरफ्तार

रंग आधारित इस व्यवस्था को लागू करने के लिए सेक्टरों के कार्यालयों और शिविरों में एक समान रंग संयोजन रखने की तैयारी है। इससे मेला क्षेत्र की अस्थायी नगरी को नया स्वरूप मिलेगा। संगम की रेती पर बसने वाली यह नगरी इस बार सात रंगों की छटा बिखेरती नजर आएगी। मेलाधिकारी ऋषिराज ने बताया कि पिछले दिनों हुई बैठक में मंडलायुक्त ने इसके निर्देश दिए थे। जिसके बाद टेंट लगाने वाली एजेंसी को इसके निर्देश दिए हैं। हमारा प्रयास है कि इस बार मेले में कुछ नया हो और श्रद्धालुओं को परेशान न हो पड़े।

ये भी पढ़ें :  यूपी प्राथमिक स्कूल विलय मामला: एकल पीठ के फैसले के खिलाफ डबल बेंच में अपील, सुनवाई आज

21.19 करोड़ से जगमगाएगा माघ मेला
माघ मेला में बिजली इंतजाम के लिए पिछले साल की तुलना में इस बार अधिक बजट मिला है। मेले की बिजली व्यवस्था पर 21 करोड़ 19 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पूरे मेला क्षेत्र को रोशन करने के लिए 23,120 बिजली के पोल लगाए जाएंगे। साथ ही 27,500 एलईडी स्ट्रीट लाइटें और 600 सोलर हाइब्रिड लाइटें लगाई जाएंगी। बिजली आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के लिए 67 अस्थायी सब स्टेशन और सात आरएमयू भी स्थापित किए जाएंगे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *