भोपाल : वीआइपी रोड पर रखे गमले में युवक ने की पेशाब, वीडियो हुआ वायरल

 भोपाल
वीआईपी रोड पर गमले में पेशाब करते हुए एक युवक का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से बहु प्रसारित हुआ । इस वीडियो में युवक को गमले के पास पेशाब करते साफ देखा जा सकता है। यह घटना राहगीरों द्वारा कैमरे में कैद की गई और कुछ ही समय में वीडियो इंटरनेट मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर बहु प्रसारित हो गया । घटना के वीडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई । कोहेफिजा थाना पुलिस अब वीडियो के आधार पर युवक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें :  पार्थ योजना 9 स्थानों से होगी शुरू : लगभग 450 बच्चे होंगे लाभान्वित

थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि घटना के वीडियो में एक मोटरसाइकिल भी देखी गई है, जिसका नंबर छत्तीसगढ़ का है। मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी 12 एएल 8896 है । पुलिस फिलहाल इस नंबर के आधार पर युवक की तलाश में जुटी है। हालांकि, यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें :  कोर वोट के लिए संगठन को मजबूती देने में जुटीं मायावती

गौरतलब है कि इसी तरह की घटना 26 सितंबर को भी सामने आई थी, जब एक युवक का वीडियो इंटरनेट मीडिया में बहु प्रसारित हुआ था, जिसमें वह बड़े तालाब में पेशाब कर रहा था । उस घटना के बाद नगर निगम प्रशासन ने युवक की पहचान उसकी कार के नंबर से की और कार मालिक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया था।

ये भी पढ़ें :  भाजपा विधायक संजय पाठक जज को फोन कर फंसे, कांग्रेस ने बर्खास्तगी मांगी

नगर निगम भोपाल के अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग ने बताया कि तालाब या सार्वजनिक स्थलों को गंदा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। निगम वीडियो के आधार पर युवक के खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई करेगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment