छत्तीसगढ़ में 7 साल बाद जिला पुनर्वास समिति की बहुप्रतीक्षित बैठक, भू विस्थापितों के मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर

छत्तीसगढ़ में 7 साल बाद जिला पुनर्वास समिति की बहुप्रतीक्षित बैठक होने जा रही है, जिसमें उप मुख्यमंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में भू विस्थापितों के मुद्दों पर चर्चा होगी. यह बैठक 23 अक्टूबर को उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के विशेष प्रयासों से आयोजित की गई है. यह बैठक 23 अक्टूबर को कोरबा जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में दोपहर तीन बजे से होगी.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-कबीरधाम जिले में अधिकांश दुकानें बंद, कवर्धा आगजनी काण्ड पर कांग्रेस जता रही

बता दें यह बैठक 2017 के बाद पहली बार हो रही है. पिछली बार कोरबा जिले में यह बैठक कटघोरा में आयोजित की गई थी, जब लखन देवांगन वहां के विधायक और संसदीय सचिव थे. उस बैठक में भू विस्थापितों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे.

वहीं राज्य में कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल में जिला पुनर्वास समिति की कोई भी बैठक नहीं हो सकी थी. विधानसभा के मानसून सत्र में मंत्री देवांगन ने इस कमी की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए जल्द से जल्द बैठक कराने की घोषणा की थी.

ये भी पढ़ें :  दुर्ग से जगन्नाथ पुरी तीर्थ यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई दुर्ग के 50 पत्रकार साथियों को लेकर बस हुई रवाना !

बैठक से पहले, मंत्री देवांगन दोपहर 12 बजे से विभागीय कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक भी करेंगे. इस महत्वपूर्ण बैठक के जरिए सरकार द्वारा भू विस्थापितों की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में एक ठोस कदम उठाने की उम्मीद जताई जा रही है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment