Breaking
17 Nov 2026, Tue

लुधियाना के ठग ट्रैवल एजेंट के खिलाफ ई.डी. ने केस दर्ज किया, हुई सख्त कार्रवाई

लुधियाना
लुधियाना के ठग ट्रैवल एजेंट के खिलाफ ई.डी. ने केस दर्ज किया है। आरोपी अयाली खुर्द का रहने वाला नितिश घई है। थाना डिवीजन नंबर-5 में एफ.आई.आर. दर्ज हुई है।  यह केस ई.डी. के अधिकारी एसिसटेंड डायरैक्टर राकेश झांगु के बयानों पर दर्ज हुआ है। बयानों में लिखा गया है कि उन्हे मालूम हुआ है कि नितिश घई पंजाब के अलग-अलग जिलों में भोले भाले लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करता आया है। ऐसा कर आरोपी नितिश घई ने सरकार और लोगों के खिलाफ ठगी मारी है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  पांचना बांध से सिंचाई की मांग तेज, 24 गांवों के किसानों ने बनाई संघर्ष समिति

यहा बता दें कि नितिश घई के खिलाफ लुधियाना, जालंधर और पंजाब के अन्य जिलों में ईमिग्रेशन एक्ट और धोखाधड़ी के कई केस दर्ज है। हालांकि, कई केसों में शिकायतकर्ताओं के साथ समझौता हो चुका है लेकिन, आज भी लुधियाना के अलावा कई जिलों में उसके ऑफिस चल रहे है जोकि उसके नाम पर नहीं बल्कि उसके पास काम करने वालों के नाम पर चलते है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *